Cli

राजेश खन्ना की आखिरी गर्लफ्रेंड अनीता का ‘काका’ की मौत के बारे में दर्दनाक खुलासा

Uncategorized

सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को 69 साल की उम्र में हुआ था। राजेश खन्ना की 14वीं पुण्यतिथि पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं। तो दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हुई। हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे। उनके आखिरी दिनों में उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी उनके साथ थी। उन्होंने बताया कि दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के आखिरी दिन कैसे थे। एक पुराने इंटरव्यू में अनीता आडवाणी ने याद किया कि कैसे राजेश खन्ना की सेहत उनके जीवन के आखिरी सालों में बिगड़ गई थी। और यह दावा किया कि उन्होंने खुद को मौत के लिए भावनात्मक रूप से तैयार कर लिया था। अवंती फिल्म्स के YouTube चैनल पर बात करते हुए अनीता ने कहा था कि वह एक साल में ही घुल गए। मैं उन्हें उस हालत में नहीं देख सकती थी।

वह दिन भर रोते रहते थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि राजेश खन्ना ने खुद अपनी मौत को बुलाया था तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने इसे बुलाया। इसे खुद ही बुलाया। अनीता ने यह भी बताया कि जब भी राजेश खन्ना नकारात्मक बातें करते थे तो वह अक्सर उनसे बहस करती थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि राजेश खन्ना उम्मीद खो दें। उन्होंने दिवंगत एक्टर के मशहूर बंगले आशीर्वाद के बारे में भी बात की और कहा कि इसे म्यूजियम के तौर पर सुरक्षित रखना उनका सपना था।

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि घर को म्यूजियम में बदल दिया जाए। प्रॉपर्टी से जुड़े उनके एक फैसले को याद करते हुए अनीता ने आगे कहा कि जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तब उन्हें ₹150 करोड़ का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इसे म्यूजियम बनाना चाहता हूं। वह चाहते थे कि वह म्यूजियम 100 साल तक चले। उनकी मौत के बाद बंगले को गिराए जाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब घर गिराया गया तो मैं भी उसके साथ ही मर गई। 2013 में रेडिफ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अनीता ने एक्टर के आखिरी महीनों के बारे में भी बात की थी।

उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना की मौत से लगभग 1 साल पहले उनकी पत्नी डिंपल कपाडिया और बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना उनसे नियमित रूप से मिलने लगी थी। वह वहां कुछ घंटे बिताते थे। अगर मैं बाहर होती तो वह मुझे फोन करके पूछते कि मैं कब तक वापस आऊंगी ताकि वह जा सकें। जब वह जाते तो मैं उनका ध्यान रखती थी। मैं उन्हें बताती थी कि उनका सामान कहां रखा है। डिंपल को तो यह भी नहीं पता होता था कि उनसे मिलने कौन-कौन घर आता है।

मैं उसे बताती थी और हम दोस्तों की तरह थे। मुझे खुशी थी कि उनका परिवार उनसे मिलने आया था। उनके बीमार होने के कारण किसी एक व्यक्ति के लिए फैसला लेना मुश्किल था। इसीलिए मैं उनसे भी सलाह लेती थी। मुझे बहुत डर लगता था क्योंकि उनकी सेहत बिगड़ रही थी। अंजू महेंद्र भी कभी-कभी उनके पास बैठती थी। हमारी आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। उन्होंने राजेश खन्ना की बीमारी की गंभीरता को याद करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने हमें बताया था कि वह कभी भी जा सकते हैं। वह बहुत कमजोर हो गए थे। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *