Cli

बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच खत्म हुआ विवाद, रक्षाबंधन पर भेजी मिठाई और राखी के तोहफे

Uncategorized

योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रानौत के बीच बीते कुछ दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। इसकी पहल बाबा रामदेव की तरफ से की गई है।

रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव ने कंगना रानौत को मिठाइयां और तोहफे भेंट किए। बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके और कंगना रानौत के बीच बढ़ती कड़वाहट को देखते हुए वे अभिनेत्री के घर मिठाइयां और राखी के तोहफे भेज रहे हैं। जिससे रिश्ते सामान्य हो सके। बाबा रामदेव ने कहा बहन कंगना रानौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाय पोस्ट भेज रहे हैं। किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और ना ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए। इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है। उन्होंने बताया कि तोहफे और मिठाई भेजने के साथ-साथ वे कंगना को फोन भी करेंगे। उन्होंने कहा पिछले दिनों एक विवाद उठा कि स्वामी रामदेव और कंगना रानौत के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है।

इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना रानौत को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। मीडिया के सामने वे लिफाफे में कुछ रुपए डालकर कहते हैं कि बहन कंगना रानौत को हम कुछ उपहार और मिठाइयां भेज रहे हैं जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहे। बहुत से ऐसे प्रवाह होते हैं जिससे हमारी बहन कंगना रानौत से हमने कुछ बोला लेकिन सब शिकवे भुलाकर हम एक दूसरे के साथ प्रेम से आगे बढ़े यही रक्षाबंधन का संदेश है। अब कंगना रानौत ने भी सारे गिले शिकवे भुलाकर बाबा रामदेव के इस उपहार को स्वीकार कर लिया और Instagram पर लिखा त्यौहार का दिन होता है सारे गिले शिकवे माफ करने के लिए।

मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बड़ा अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज मैं रक्षाबंधन के दिन मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दे। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रानौत के बीच विवाद कंगना के जैनजी प्रदर्शनकारियों को गटर जनरेशन यानी गटर छाप कहने वाले बयान से शुरू हुआ था। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी।

रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसे कहना उनके बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे। बाबा रामदेव के इस बयान पर कंगना रानौत ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने देखना छोड़ दें। कंगना ने यह भी कहा कि उन पर कभी फर्जी मेडिकल दाव या कानूनी फजीहत का दाग नहीं लगा है। इसके बाद बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह ऐसे ओछे लोगों पर कोई भी टिप्पणी कर इस विवाद को तूल नहीं देना चाहते। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *