चमचमाता करियर छोड़ अमेरिका में बसी एक्ट्रेस। करोड़ों की मालकेन विदेश में कर रही खेती। उगाए सेब, सब्जियां और फल, परिवार के लिए एक्टिंग को मारी ठोकर। एक्ट्रेस का टैलेंट देख फैंस हुए हैरान। बॉलीवुड की गलियां छोड़ विदेश में बसकर खेती करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा है।
जो इन दिनों सुर्खियों में खूब छाईहुई है। वजह है उनका शानदार कमबैक। करीब 8 साल बाद प्रीति फिल्म बंटवारा 1947 [संगीत] के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। बता दें आपको फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है और सोशल मीडिया पर भी प्रीति का नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इसी बीच लोगों की नजर उनकी फिल्मों पर नहीं बल्कि उनकी एक अलग ही दुनिया पर जा टिकी है।
दरअसल इन दिनों प्रीति के लॉन्स एंजेलस वाले घर की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगी है। यहां हम कोई लग्जरी पार्टी या महंगी कारों की फोटो की बात नहीं कर रहे बल्कि बात हो रही है उनके खेतीबाड़ी के शौक की। जैसा कि सबको पता ही है शादी के बाद प्रीति अपनेपति जीन गुडनफ और बच्चों के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलस में फंस गई है। हालांकि विदेश में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव कभी नहीं छोड़ा।
यही वजह है कि करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल होने के बावजूद प्रीति को अपने देसी रूट से बेहद प्यार है। यही वजह है शिमला की इस बेटी ने अमेरिका में ही अपना मिनी भारत बना लिया है। जहां वो जमकर खेतीबाड़ी करती है। जी हां, करोड़ों की मालकिन और बॉलीवुड की बड़ी स्टार होने के बावजूद प्रीति अपने घर में खेती करना पसंद करती हैं। वो अपने लॉस एंजेलस वाले घर में अलग-अलग तरह की सब्जियों और फलों की फार्मिंग करती हैं। उनके घर में किसी मॉल या स्टोर से सब्जियां फल नहीं आते।
आपको बता दें आजकल जहां ज्यादातर स्टार्स अपने आलीशान घरों और लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाती नजर आते हैं, वहीं प्रीति मिट्टी में हाथ गंदे करके पेड़-पौधों की देखभाल करती दिखाई देती रहती है। यही वजह है कि फैंस उनके सिंपलीसिटी से इंप्रेस हो जाते हैं। प्रीति अक्सर अपने Instagram पर किचन गार्डन की झलक दिखाती रहती है। एक्ट्रेस के किचन गार्डन के फोटोस में देखा जा सकता है कि वहबेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने फॉलोवर्स को अपने होम फार्म का टूर भी कराया है और बताया कि उन्होंने अपने घर में कई तरह के फल और सब्जियां उगा रखी हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा उनके सेब के पेड़ की हुई। प्रीति बड़े गर्व से अपना एप्पल ट्री दिखाती नजर आई। उन्होंने बताया है कि इस पेड़ पर पहली बार फल आए हैं और इसके लिए उन्हें काफी इंतजार और मेहनत करनी पड़ी। [संगीत] पेड़ पर लगे छोटे-छोटे सेब देखकर उनकी खुशी साफ नजर आई। वहीं प्रीति को अक्सर कहते हुए सुना जाता है कि भले ही वह हिमाचल से दूर रहती हो लेकिन हिमाचल आज भी उनके दिल में बसता है।
शायद यही वजह है कि विदेश में रहने के बावजूद उन्हें पेड़-पौधों और खेती से इतना लगाव है। जानकर आपको हैरानी होगी कि प्रीते सिर्फ सेब ही नहीं उगाती। उनके गार्डन में कई तरह [संगीत] की सब्जियां, हरी चीजें और फल भी मौजूद हैं। वह खुद इन पौधों की देखभाल करती है और अक्सर ऑर्गेनिक तरीके से उगाई गई चीजों को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर करती है। अब जब प्रीति अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर लगातार लाइमलाइट में है तो उनके लॉस एंजेलस वाले घर की खेती भी लोगों का ध्यान खींच रही है। स्टारडम, पैसा और शोहरत मिलनेके बाद अक्सर लोग अपनी पुरानी जिंदगी भूल जाते हैं।
लेकिन प्रीति जिंटा उन सितारों में से है जिन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव कभीनहीं छोड़ा। फिलहाल सभी की नजरें कमबैक पर टिकी हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी खेती की तस्वीरें भी लोगों का दिल जीत रही है।