रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइज़ ने भारत के साथ पाकिस्तान में भी खूब चर्चाएं बटोरी है। वह भी तब जब उसे एंटी पाकिस्तानी बताते हुए बैन कर दिया गया था। एक मीडिया चैनल ने तो धुरंधर 2 की रिलीज़ पर यह दावा तक कर दिया कि इसकी कहानी खुद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है।
मूवी में रमील जमाली के किरदार में नजर आए विट्रिन एक्टर राकेश बेदी ने इस दावे पर जवाब दिया है। पिछले दिनों दिल्ली में अमृत रत्न 2026 इवेंट रखा गया था। इस दौरान राकेश बेदी भी वहां मौजूद थे। बातचीत के दौरान उनसे पाकिस्तान के इस क्लेम पर सवाल किया गया। इतना सुनते ही राकेश ने बताया कि जब उन्होंने धुरंधर की स्क्रिप्ट दो-तीन बार पढ़ी तो उन्हें एहसास हुआ कि वो बहुत टेंस फिल्म है। क्योंकि उसका झुकाव कॉमेडी की तरफ रहता इसलिए उन्होंने सोचा कि उसमें थोड़ा ह्यूमर जोड़ा जाना चाहिए।
तब उन्होंने सीधे आदित्यधर से बात की लेकिन वो कहानी में कॉमिक एलिमेंट जोड़ने से हिचकिचा रहे थे। फिर भी जैसे-जैसे शूटिंग हुई दोनों को फिल्म का ह्यूमर पसंद आने लगा। बातचीत के दौरान राकेश से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में कौन से डायलॉग जोड़े थे? इस पर उन्होंने योर बतक्स आर वेरी वाइट का जिक्र किया। फिल्म में इसे बतख के साथ वर्ड प्ले किया गया था। इस डायलॉग
के बारे में बात करते हुए राकेश ने कहा, “अब यह लाइन कोई लिख ही नहीं सकता।” जब यह फिल्म हिट हुई तो कुछ लोगों ने कहा कि धुरंधर की स्क्रिप्ट प्रधानमंत्री ऑफिस से लिख कर आती है। मैंने कहा बताओ पीएमओ में कौन सा ऐसा आदमी है जो यह लाइन लिख सकता है? ऐसा सोच भी नहीं सकता है कोई। धुरंधर की स्क्रिप्ट पीएमओ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है। यह दावा पाकिस्तानी चैनल
आरएन टीवी नेटवर्क में किया गया था। इस शो रेड ज़ोन को नईम हनीफ होस्ट करते हैं। एक एपिसोड में उनके साथ चर्चित एंकर मुबाशेर लक्ष्मण भी थे। दोनों ने साथ मिलकर धुरंधर को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान नईम ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूव की है। लगे हाथ लक्ष्मण ने बताया कि पाकिस्तान को भी एक ऐसी मूवी की फंडिंग करनी चाहिए जो भारत के इस तथाकथित एंटी पाकिस्तानी एजेंडा को काउंटर करे। ये तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।