[संगीत] प्रीति जिंता को लगी किसकी बुरी नजर? इंटरनेट पर हुई प्रीति जिंटा की पर्सनालिटी के साथ छेड़छाड़। [संगीत] आखिर क्यों प्रीति को करना पड़ा हाई कोर्ट [संगीत] का रुख? प्रीति जिंटा लड़ेंगी अब अपने हक की लड़ाई। किसी ने सच कहा था। एक दौर ऐसा भी आएगा जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की डिजिटल आइडेंटिटी को खतरे में डाल देगा और अब धीरे-धीरे वही हो रहा है।
आए [संगीत] दिन फेक वीडियोस, ऑडियो, फेक चैट्स इंटरनेट पर सर्कुलेट होती रहती हैं। सच समझ नहीं आता कि क्या सच है और क्या झूठ और अब इन्हीं फेक एआई के मायाजाल में प्रीति जिंटा फंसी हैं। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी कि प्रीति जिंटा के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद प्रीति ने चुप रहने की बजाय सीधा कोर्ट जाने का फैसला किया।
दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी फोटो, आवाज और पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ यह बड़ा कदम उठाया है। प्रीति जिंटा ने Google और मेटा जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। प्रीति ने आरोप लगाया है कि इंटरनेट पर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उनकी तस्वीरों को
एडिट करके फर्जी कंटेंट बनाया जा रहा है। एआई की मदद से नकली वीडियोस [संगीत] तैयार किए जा रहे हैं और यहां तक कि उनके नाम का इस्तेमाल करके फेक चैट बॉट भी चलाए जा रहे हैं। प्रीति जिंडा का कहना है कि इस तरह की इललीगल एक्टिविटीज ना केवल उनके इमेज को नुकसान पहुंचा रही हैं बल्कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल वैल्यूस पर भी असर डाल रही हैं। इसी वजह से उन्होंने सीधा कानूनी रास्ता अपनाने का मन बनाया है। मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच चुका है।
एक्ट्रेस की ओर से फाइल्ड पिटीशन में कहा गया है कि उनकी पर्सनालिटी राइट्स, कॉपीराइट और मोरल राइट्स का वलेशन किया जा रहा है। पिटीशन में कई बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और टेक कंपनियों का भी जिक्र किया गया है। कोर्ट में प्रीति के वकील ने दलील दी है कि भले ही प्रीति जिंटा अपना कुछ समय विदेश में बिताती हो लेकिन उनकी पहचान, करियर और प्रोफेशनल एक्टिविटीज का सेंटर पॉइंट मुंबई ही है।
ऐसे में अगर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो उसका प्रभाव सीधे तौर पर भारत और खासकर मुंबई में महसूस किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह सामग्री दुनिया के किसी भी हिस्से में पहुंच सकती है जिससे एक्ट्रेस की रेपुटेशन डैमेज हो सकती है। कोर्ट ने लेटेस्ट पेटेंट के क्लोज 12 के तहत एक्ट्रेस को राहत देते हुए इस मामले को आगे बढ़ाने का आदेश दे दिया है। इस फैसले के बाद अब इंटरनेट पर सेलिब्रिटीज की पहचान और प्राइवेसी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। देखना होगा कि Google और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां अब इस पर क्या एक्शन लेती हैं और अगला कदम कौन सा उठाती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2