Cli

प्रतीक यादव का 38 साल में निधन कैसे हुआ? परिवार में कौन-कौन? क्या करते थे?

Uncategorized

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े चेहरों में से एक रहे मुलायम सिंह यादव के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल से आई इस खबर ने राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक हर किसी को झकझोर कर रख दिया। लेकिन आखिर प्रतीक यादव कौन थे? क्या करते थे?

उनकी पत्नी कौन है? परिवार में किससे कैसे रिश्ते थे और उनकी मां भी जीवित हैं या नहीं। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे प्रतीक यादव की पूरी कहानी। 13 मई 2026 की सुबह अचानक खबर आई कि प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन की वजह से जान जाने की बात सामने आ रही है।

हालांकि मौत की आधिकारिक वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आपको बताते चल कि प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवारों में से एक का हिस्सा थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनका जन्म साल 1988 में हुआ था और निधन के समय उनकी उम्र 38 साल की थी। प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। हालांकि वह राजनीति से हमेशा दूर रहे और लाइमलाइट में कम ही दिखाई दिए। प्रतीक यादव की मां साधना गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं है। साधना गुप्ता का निधन जुलाई 2022 में बीमारी के बाद हुआ था। मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता का रिश्ता लंबे वक्त तक चर्चाओं में रहा था।

बाद में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के जरिए इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर भी स्वीकार किया गया था। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक ने बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वह रियल स्टेट बिजनेस से जुड़े थे और लखनऊ में फिटनेस इंडस्ट्री में भी काम कर रहे थे। उन्होंने द फिटनेस प्लनेट नाम का जिम भी चलाया था। इसके अलावा वह जीव आश्रय नाम की संस्था से भी जुड़े थे जो पशु कल्याण और रिस्क का काम करती थी।

प्रतीक यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहे। उन्होंने महंगी और सुपर लग्जरी कारों का बेहद शौक था। एक वक्त उनकी करोड़ों की Lamborghini कार भी खूब सुर्खियों में रही। लेकिन इतनी हाई प्रोफाइल लाइफ के बावजूद उन्होंने खुद को राजनीति से हमेशा दूर रखा। बात करें उनकी पत्नी अर्पणा यादव की तो वह राजनीति में काफी सक्रिय हैं और फिलहाल बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। वो उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। प्रतीक यादव और अर्पणा सिंह की शादी [संगीत] साल 2011 में हुई। प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटियां हैं।

बड़ी का नाम प्रतिमा है और दूसरी का मीडिया रिपोर्ट्स पर कोई जानकारी नहीं है। हाल फिलहाल में दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि परिवार की तरफ से इस पर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। दिलचस्प बात यह रही कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद यादव परिवार के रिश्तों में सार्वजनिक तौर पर संतुलन दिखाई देता था। जब प्रतीक यादव बीमार थे तब अखिलेश यादव खुद अस्पताल जाकर उनसे मिले भी। 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का अचानक यूं चले जाना यादव परिवार के लिए एक बड़ा व्यक्तिगत झटका है। राजनीति से दूरी बनाने के बावजूद वह हमेशा देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवारों का हिस्सा रहे और लाइमलाइट में बने रहे। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *