Cli

CANNES में आलिया का तहलकाकरोड़ों का हार.. गाउन संग दुपट्टा, देखे तस्वीरें।

Uncategorized

कां्स के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट ने लगाए चार चांद। रानी बनकर रेड कारपेट पर आई कपूर परिवार की बहू रानी। पीच ऑफ शोल्डर गाउन के साथ कैरी किया लंबा दुपट्टा। मॉडर्न लुक में लगाया भारतीय संस्कृति का तड़का। दुर्लभ हीरो से जड़ा कस्टम मेड नेकलेस पहन छा गई आलिया। तो जिस घड़ी का इंतजार आलिया भट्ट के फैंस पलके बिछाए कर रहे थे ।

आखिरकार उस हुस्न परी का दीदार हो ही गया। कांस के रेड कारपेट पर गुलाबी परी बनकर उतरी बॉलीवुड की रानी और कपूर परिवार की बहू रानी आलिया भट्ट। 12 मई को फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े मंच यानी कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। और इस फेस्टिवल का आगाज बॉलीवुड के लिए भी खास रहा क्योंकि कैंस के पहले ही दिन बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर अपने हुस्न का परचम लहरा दिया है।

कैंस के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट पीच कलर का कस्टम मेड गाउन पहनकर उतरी। आलिया भट्ट ने जैसे ही कैंस के रेड कारपेट पर एंट्री ली वैसे ही हर कैमरा उनकी तरफ घूम गया। किसी ने उन्हें इंडियन बाबी कहा तो किसी ने रॉयल प्रिंसेस। आलिया भट्ट ने अपने शानदार लुक से फैंस का दिल जीत लिया। दूसरी बार कैंस पहुंची आलिया ने अपने रेड कारपेट मूवमेंट के लिए इंटरनेशनल डिज़र तमारा रफ का कस्टम पीच कॉटसर गाउन पहना। ऑफ शोल्डर फ्लोर लेंथ गाउन में आलिया अपनी करवी फिगर को परफेक्टली फ्लॉट कर रही थी।

इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग लॉन्ग दुपट्टा भी कैरी किया था जिसे वेस्टर्न फैशन वर्ल्ड में स्कडीनिवी स्कारफ भी कहा जाता है। ओपन कर्ली हेयर्स, न्यूड ग्लॉसी लिप्स सॉफ्ट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि आलिया के लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट बना दुर्लभ हीरो से जड़ा उनका यह लग्जरी डायमंड नेकलेस जिसने ना सिर्फ आलिया के लुक में चार चांद लगाए बल्कि देखने वालों की नजरें आलिया के हुस्न से ज्यादा उनके गले में चमचमाते हार पर ही टिकी रह गई।

तभी तो सोशल मीडिया पर भी आलिया के कैंस गाउन से ज्यादा उनके इस शाही हार की चर्चा हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि कांस के रेड कारपेट पर आलिया जिस हार को पहनकर उतरी। इसे 168.27 कैरेट के रेयर पिंक कोरल और 5.53 कैरेट के दुर्लभ गोलकुंडा टाइप 2A डायमंड से बनाया गया है। जो कि इसे अपने आप में ही सबसे खास और बेहद यूनिक बनाता है। दुर्लभ हीरो से जड़े इस नेकलेस की कीमत करीब 15 से ₹25 करोड़ के बीच बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हार को आलिया के कांस अपीयरेंस के लिए खासतौर पर कस्टम किया गया था। स्क्वायर कट डायमंड से सजा यह ज्वेलरी पीस आलिया के लुक को विंटेज रॉयल फील दे रहा था।

आलिया का यह ग्लैमरस और देसी रॉयल लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर जगह कपूर बहू के इस गुलाबी लुक की चर्चा हो रही है। बता दें कि इससे पहले कांच से आलिया का एक और लुक सामने आया था। जिसमें एक्ट्रेस स्ट्रक्चरर्ड कॉर्सेट बॉल गाउन पहने नजर आई थी। आलिया का यह एलीगेंट लुक सामने आते ही वायरल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *