क्या सलमान खान भुलाएंगे जानी दुश्मनी? क्या 10 साल बाद लांग देंगे लक्ष्मण रेखा? टाइगर देगा सबसे बड़ी माफी। एक अफेयर ने तोड़ दिए थे कई रिश्ते। कपूर बेटी को मिलेगा भाईजान का आशीर्वाद। आखिर क्या है असली सच्चाई?
कयासों से भर गया सोशल मीडियाबोनी कपूर की बेटी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मुंबई के ताज होटल में होने वाली शादी में कपूर और ठक्कर परिवार की परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।
जानकारी के अनुसार शादी के बाद एक ग्रैंड कॉकटेल पार्टी भी रखी जाएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल एक ही है क्या इस शादी में सलमान खान आएंगे? क्या वो 10 साल पुरानी रंजिश को भुला देंगे? एक वक्त था जब सलमान खान और बोनी कपूर के परिवार के रिश्ते बेहद खास हुआ करते थे। बोनी कपूर के साथ सलमान ने फिल्म वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्म की। जिसने उनके करियर को नई उड़ान दी। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर के बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में भी सलमान ने उन्हें काफी गाइड किया था।
कहा जाता है दोनों परिवारों के बीच बॉन्ड इतना मजबूत था कि सलमान अर्जुन को छोटे भाई की तरह मानते थे। [संगीत] यहां तक कि उस दौर में अर्जुन कपूर और सलमान की बहन अर्पिता खान के रिश्ते की चर्चाएं भी खूब हुआ करती थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सब कुछ खत्म कर दिया। कहा जाता है अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक के बाद जब अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की खबरें सामने आने लगी, तब दोनों परिवारों के बीच दूरियां भी बढ़ने लगी।
कहा गया कि इसी वजह से सलमान और अर्जुन के रिश्ते पूरी तरह बदल गए। हालांकि इस पूरे मामले पर सलमान खान ने कभी खुलकर बातचीत नहीं की और ना ही अर्जुन कपूर ने। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी और 2019 में अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। लगभग 6 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2024 के आखिर में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला भी कर लिया था। अब जब अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं तो सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। क्या सलमान खान इस शादी में शामिल होकर पुराने गिले शिकवे भुला देंगे? क्या वह अंशुला कपूर को अपना आशीर्वाद देने पहुंचेंगे या फिर दोनों परिवारों के बीच बनी दूरी अब भी बरकरार रहेगी।
फिलहाल इन सवालों का कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है लेकिन फैंस लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे शादी से पहले की रस्मों ने भी इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। माता की चौकी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खुशी कपूर, जानवी कपूर और पूरा कपूर परिवार ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आया। वहीं अंशुला और रोहन की केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीत लिया।