Cli

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने चढ़ा आसमान पर, नीचे उतरा तो पुलिस इंतजार कर रही थी!

Uncategorized

जरा सोचिए कोई अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरीके से प्रपोज करेगा कि दुनिया भर में वो ट्रेंड बन जाएगा और यह इस तरह का प्रपोजल है कि कोई और इसके बाद हिम्मत नहीं कर पाएगा। जमीन से करीब 1450 फीट ऊपर जहां तेज हवाएं चल रही हो बादलों का बसेरा हो और पैर रखने के लिए सिर्फ एक पतली सी लोहे की रड हो वो भी बिना किसी सेफ्टी बेल्ट या रस्सी के। अगर वहां कोई लड़का घुटनों पर बैठकर किसी लड़की को शादी के लिए प्रपोज करे तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जी हां, न्यूयॉर्क की सबसे मशहूर गगनचुंबी इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग की सबसे ऊंची चोटी पर एक ऐसा ही हैरतंगेज प्रपोजल हुआ जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं।

लेकिन इस बेहद रोमांटिक दिखने वाले प्रपोजल का अंत सीधा जेल की कोठरी में हुआ। आखिर कौन है यह सिरफिरा कपल और इन्होंने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं आज की इस वीडियो में। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वक्त इस प्रपोजल के काफी मीम्स भी बन रहे हैं। लोग अपने-अपने तरीके से एआई का इस्तेमाल करके इस प्रपोजल वीडियो को रिकक्रिएट कर रहे हैं और खुद को वहां दिखा रहे हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड ने तो इसका भरपूर फायदा उठाया। एआई की मदद से दिखाया गया कि वो शख्स लड़की को रिंग नहीं बल्कि बैंगल्स गिफ्ट कर रहा है। इसी तरीके के तमाम मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब बात करते हैं कि आखिर यह कपल कौन है?

हवा में लटक कर रोमांस करने वाले इस जोड़े का नाम है इवान बिरकस और एंजला निकोलाओ। यह दोनों रूस के रहने वाले हैं और दुनिया के सबसे मशहूर रूफ टॉपर्स हैं। रूफ टॉपर्स उन लोगों को कहा जाता है जो बिना किसी सेफ्टी गिय्स, रस्सी या नेट के दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों, क्रेनों और ब्रिजों पर चढ़ जाते हैं और वहां से खतरनाक तस्वीरें और वीडियोस बनाते हैं। अगर आप Netflix देखते हैं तो साल 204 में आई उनकी सुपरहिट डॉक्यूमेंट्री स्काई वॉकर्स लव स्टोरी में आपने इनकी पूरी कहानी जरूर देखी होगी। यह कपल पिछले कई सालों से मौत को छूकर वापस आने वाले स्टंट्स का रहा है। अब सवाल यह उठता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा वाली जगह पर यह दोनों चढ़े क्यों? इसके पीछे दो कारण थे। पहला कारण था दुनिया को एक ऐसा मैसेज देना। इमारत की सबसे ऊंची चोटी यानी एंटीना स्पायर पर चढ़कर उन्होंने एक बड़ा सा ब्लैक बैनर लहराया जिस पर लिखा था व्हेन द पावर ऑफ लव बीट्स द लव ऑफ पावर द वर्ल्ड नोज़ पीस।

यानी जब प्यार की ताकत ताकत की भूख को हरा देगी तब दुनिया में शांति होगी। और दूसरा सबसे बड़ा कारण था इनका इंगेजमेंट यानी सगाई। बैनर लगाने के ठीक बाद इवान ने अपनी गर्लफ्रेंड एंजला को रिंग पहनाकर प्रपोज किया। एंजेला ने कहा दोनों ने हवा में एक दूसरे को गले लगाया और सेल्फी ली। इवान ने बाद में पुलिस को बताया कि वह अपनी सगाई को दुनिया का सबसे स्पेशल और यादगार पल बनाना चाहते थे। लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। आप चाहे आसमान की ऊंचाई पर क्यों ना हो। जैसे ही यह कपल इस 102 मंजिल इमारत के प्रतिबंधित हिस्से से नीचे उतरा, न्यूयॉर्क पुलिस की एलट इमरजेंसी यूनिट वहां पहले से तैयार खड़ी थी।

पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि यह दोनों एक रात पहले ही चोरी छिपे सिक्योरिटी को चकमा देकर बिल्डिंग के अंदर छिप गए थे और सुबह मौका मिलते ही ऊपर चढ़ गए। कोर्ट में पेशी के दौरान इन पर अनधिकृत अपराधिक घुसपैठ और दूसरों की जान खतरे में डालने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन्हें बाद में निगरानी में रिहा कर दिया गया। लेकिन अमेरिका सुरक्षा एजेंसी हैरान है कि इतनी कड़ी चेकिंग के बाद भी ये दोनों मास्क और बैनर लेकर वहां कैसे पहुंच गए। एंपायर स्टेट बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने साफ कहा है कि प्रपोज करने के लिए लीगल जगह मौजूद है। ऐसे जानलेवा और गैर कानानूनी स्टंट्स की बिल्कुल जरूरत नहीं है। वैसे क्या आपको लगता है कि प्यार का इज़हार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *