Cli

PM मोदी अपनी पत्नी को साथ क्यों नहीं रखते? सच आया सामने।

Uncategorized

मैं उनकी पत्नी थी और हूं और रहूंगी, उन्होंने सच में शादी की है, बात बिल्कुल सही है, झूठ नहीं है, शादी हुई है। बहुत से लोगों का सवाल था कि नरेंद्र मोदी साहब अपनी पत्नी को अपने साथ क्यों नहीं रखते और बहुत से लोगों को तो यह भी पता नहीं है कि नरेंद्र मोदी साहब की शादी हो चुकी है और अभी भी उनकी पत्नी हैं। भाई, अभी यह सवाल बहुत चर्चा का विषय बना हुआ था, तो दोस्तों चलिए इस वीडियो में जानते हैं कि आखिर नरेंद्र मोदी साहब अपनी पत्नी को अपने साथ क्यों नहीं रखते, आखिर सच्चाई क्या है?

क्या सच में नरेंद्र मोदी साहब की पत्नी ने कोई ऐसी गलती की है या फिर उन दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हुआ है, इसलिए दोनों साथ नहीं रहते? दोस्तों, बहुत से लोग यह बात जानना चाहते थे। एक तरफ आप देखते होंगे कि नरेंद्र मोदी साहब राजनीति में इतना बड़ा नाम, हमारे देश के प्रधानमंत्री, और उनकी पत्नी भाई अभी उनके साथ नहीं रहतीं, तो बहुत से लोगों का सवाल था कि क्या उनकी सच में शादी हुई है?

तो हां भाई, नरेंद्र मोदी साहब की शादी 1968 के समय में जशोदाबेन के साथ हुई थी। तब नरेंद्र मोदी साहब की उम्र 17 से 18 साल थी और उनकी पत्नी जशोदाबेन की उम्र 16 से 17 साल थी। इन दोनों की शादी हमारे समाज में जैसे अरेंज मैरिज कहते हैं, वैसे ही परिवार के सदस्यों की मर्जी से नरेंद्र मोदी साहब की शादी बचपन में ही हो गई थी। तो आखिर बहुत से लोगों को यह बात नहीं पता कि नरेंद्र मोदी साहब की शादी हुई है या नहीं, तो भाई नरेंद्र मोदी साहब की शादी हो चुकी है, उनकी पत्नी का नाम जशोदाबेन है और आज भी नरेंद्र मोदी साहब के किसी भी डॉक्यूमेंट में या नरेंद्र मोदी साहब की पत्नी जशोदाबेन के डॉक्यूमेंट में नरेंद्र मोदी साहब का नाम पीछे लगता है।

न तो नरेंद्र मोदी साहब ने तलाक लिया है, अभी भी वे दोनों पति-पत्नी ही हैं। तो बहुत से लोगों का सवाल था कि अगर वे पति-पत्नी हैं तो अब तक कभी दोनों साथ क्यों नहीं दिखते? इतने-इतने साल बीत गए, नरेंद्र मोदी साहब ने किसी भी जगह सोशल मीडिया पर या अपने किसी भी भाषण में अपनी पत्नी के बारे में बात क्यों नहीं की? आखिर उनकी पत्नी भी मीडिया के सामने क्यों नहीं आतीं और लोगों को क्यों नहीं बतातीं और लोगों से कोई बात क्यों नहीं करतीं?

तो भाई, इस बारे में अभी मैं आपको एक सच्ची जानकारी देता हूं – नरेंद्र मोदी साहब की पत्नी भी मीडिया के सामने बहुत कम आती हैं और अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बहुत कम बातें करती हैं, लेकिन उन्होंने कहीं-कहीं कुछ मीडिया में, कुछ इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मेरी शादी नरेंद्रभाई मोदी के साथ हुई है और आज भी मैं उनकी पत्नी हूं। आज भी अगर वे मुझे कहेंगे कि मेरे साथ आ जाओ तो मैं उनके साथ रहने के लिए तैयार हूं। लेकिन नरेंद्र मोदी साहब ने आखिर अपनी पत्नी को क्यों छोड़ दिया? आखिर अपनी पत्नी के साथ क्यों नहीं रहते?

और क्या आने वाले समय में नरेंद्र मोदी साहब को अपनी पत्नी को साथ रहने के लिए बुलाना चाहिए या नहीं, यह भी आप कमेंट करके बताना, क्योंकि यह सवाल भी बहुत से लोगों का आया था। अब बात करें कि आखिर नरेंद्र मोदी साहब ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ दिया, तो भाई यह घटना 1968 में उनकी शादी के कुछ ही सालों और कुछ ही महीनों बाद की है, जब नरेंद्र मोदी साहब अपना परिवार, अपना घर छोड़कर कहीं आरएसएस नाम की संस्था में जॉइन हो गए थे।

उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था और अपना जीवन कहीं न कहीं देश के लिए, समाज के लिए और सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। और उन्होंने राजनीति में आगे बढ़ने के लिए अपना परिवार, अपनी पत्नी सब कुछ छोड़ दिया था। तब उनकी पत्नी पढ़ाई कर रही थीं और नरेंद्र मोदी साहब ने कहा था कि तुम पढ़ाई पर ध्यान देना। उसके बाद नरेंद्र मोदी साहब की पत्नी की पढ़ाई पूरी हुई और वे एक शिक्षक बनीं, और अभी उनकी शिक्षक की नौकरी भी पूरी हो चुकी है, उन्हें पेंशन भी मिल रही है। तो दोस्तों, कुछ ऐसी हकीकत है – न तो उनका कोई बड़ा झगड़ा हुआ था कि उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया, लेकिन दोस्तों नरेंद्र मोदी साहब ने एक निर्णय लिया था कि मुझे अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर देना है, देश की सेवा के लिए समर्पित कर देना है, उसी के लिए उन्होंने अपना परिवार, पत्नी सब कुछ छोड़ दिया।

उसी वजह से वे अभी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते और सालों से नरेंद्र मोदी साहब अकेले ही रहते हैं। ऐसी कुछ घटना है। इस बारे में आपका क्या कहना है? बहुत से लोग तो यह समझ बैठे थे कि नरेंद्र मोदी साहब की शादी नहीं हुई है, नहीं भाई ऐसा नहीं है, उनकी शादी भी हो चुकी है और ऐसी कुछ बातें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *