सीक्रेट शादी पर कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी। 52 की उम्र में सात फेरे लेने का बताया सच। गुपचुप शादी से लेकर राइट पर्सन तक हसीना ने की खुलकर बात। सीक्रेट वेडिंग के सच ने उड़ाए लोगों के होश। फिर शुरू हुए तरह-तरह के सवाल। जी हां, 52 साल की उम्र में सीक्रेट शादी करने की खबरों के चलते सुर्खियां बटोर रही यह कोरियोग्राफर कोई और नहीं बल्कि गीता कपूर हैं। वेल, बॉलीवुड की फेमस डांस कोरियोग्राफर गीता मां को कौन नहीं जानता?
सालों से अपने डांस स्टेप से बड़े-बड़े सेलेब्स को नचाने के साथ-साथ डांस रियलिटी शोज़ को होस्ट करने वाली गीता मां लाखों लोगों की इंस्पिरेशन है। लेकिन इस बार गीता मां 52 साल की उम्र में अपने काम को लेकर नहीं बल्कि सीक्रेट वेडिंग को लेकर चारों तरफ छाई हुई हैं।
खबरें हैं कि इस उम्र में गीता मां ने सबकी नजरों से छिप कर सात फेरे ले लिए हैं और घर भी बसा लिया है। तो तेजी से वायरल होती अपनी सीक्रेट शादी की खबरों पर अब खुद 52 साल की गीता मां ने चुप्पी तोड़ी है और रिएक्ट करते हुए सारा सच भी बता दिया है। दरअसल अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान गीता मां ने शादी प्यार राइट पर्सन पर खुलकर बातचीत की। सबसे पहले लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान जब गीता मां से यह पूछा गया कि उन्हें प्रपोज करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है?
उनके मिस्टर राइट पर्सन को कौन सा डांस स्टेप करते हुए उन्हें प्रपोज करना चाहिए? तो इस सवाल का जवाब देते हुए फटाक से गीता मां ने कहा कि मुझे प्रपोज करने का कोई तरीका नहीं है। डांस करके तो मुझे कोई भी बिल्कुल प्रपोज ना करें। इससे मैं बिल्कुल इंप्रेस नहीं होऊंगी। यही नहीं इसके बाद अपनी गुपचुप शादी की वायरल खबरों पर भी गीता मां ने बात की। साथ ही साथ बता दिया कि मेरे बारे में यह अफवाह फैली हुई है कि मैं शादीशुदा हूं।
कहा जा रहा है कि मैंने चुपके से शादी कर ली है। जबकि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अगर मैंने शादी की होती तो मैं बड़े गर्व से कहती कि हां मैं शादीशुदा हूं और मेरे कई बच्चे हैं। इस अफवाह को फैलाना अब बंद कर देना चाहिए। तो सुना आपने गीता मां ने यह साफ-साफ बता दिया कि उन्होंने कोई भी सीक्रेट शादी नहीं की है और अब इस फेक वेडिंग रमर्स को फैलाना बंद कर दिया जाए।
हालांकि गौर करने वाली बात तो यह भी है कि शादी की फेक खबरों पर रिएक्ट करने के बाद गीता मां ने अपनी नेटवर्थ इनकम प्रॉपर्टी को लेकर भी फैल रही गलत खबरों पर बातचीत की। साथ ही साथ यह भी कहा कि हम सभी लोग जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, हमारी दौलत को लेकर ऐसी खबरें उड़ती रहती हैं। मैंने कहीं देखा था कि किसी ने लिखा था कि मेरे पास करोड़ों की कारें और बंगले हैं। तब मैं सोचती हूं कि यह सब कहां है? मुझे भी तो पता होना चाहिए।
वो करोड़ों की कारें कहां है? मैं उन्हें चलाना चाहती हूं। करोड़ों के बंगले कहां है? मैं वहां रहना चाहती हूं। इस बैंक में मेरे यह करोड़ों रुपए हैं। मैं उन्हें खर्च करना चाहती हूं। यह अफवाहें मुझे हैरान कर देती हैं। हमारे पास जो भी संपत्ति है उसके बारे में सरकार जानती है और हम उस पर टैक्स भी भरते हैं।
वेल आपने किस तरह से 52 साल की गीता मां ने अपनी शादी की फेक खबरों पर चुप्पी तोड़ने के साथ-साथ लगे हाथ संपत्ति और नेटवर्थ को लेकर भी फैल रही गलत खबरों पर रिएक्ट करते हुए लोगों के भ्रम को दूर कर दिया है। तो अब गीता मां का यही खुलासा तेजी से सोशल मीडिया पर और बीटाउन के गलियारे में वायरल हो रहा है।
साथ ही साथ सोशल मीडिया यूज़र्स अब इस खुलासे को सुनने के बाद यह सवाल भी लगातार पूछ रहे हैं कि 52 साल की हो चुकी गीता मां आखिरकार शादी कब तक करेंगी या फिर हमेशा इसी तरह कुंवारी रहेंगी। वेल ये तो आने वाला वक्त या फिर गीता मां ही बता पाएंगी।