दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं की तस्वीरें आपने कई बार देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी प्रधानमंत्री को 150 से भी ज्यादा उम्र वाले विशालकाय कछुओं को अपने हाथों से खाना खिलाते देखा है? सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो हिंद महासागर में बसे खूबसूरत द्वीपीयस देश सेशलस का है।

जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशलेस के राष्ट्रपति हर्मिनी ने नेशनल बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया। वहां मौजूद दुर्लभ अलाब्रा, विशालकाय कछुओं को अपने हाथों से खाना खिलाया। उनके बारे में जानकारी ली और वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की। पहले आप यह वीडियो देखिए। वीडियो में साफ दिख सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद सहज अंदाज में विशालकाय कछुओं के पास पहुंचते हैं। पहले उन्हें ध्यान से देखते हैं। फिर उन्हें अपने हाथों से उन्हें पत्तियां और भोजन खिलाते हैं। उनके चेहरे पर उत्सुकता साफ दिखाई देती है। वह बार-बार इन कछुओं के बारे में जानकारी लेते हैं और उनके संरक्षण की व्यवस्था को भी समझते हैं।

वहीं स्पेशलिस्ट के राष्ट्रपति भी उनके साथ पूरे परिसर का भ्रमण करते नजर आते हैं। दरअसल यह साधारण कछुए नहीं है। इन्हें एलडा जॉइंट टर्टॉइस कहा जाता है जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले कछुओं में गिने जाते हैं।
इनमें से कई कछुओं की उम्र 100 से 150 से भी अधिक होती है। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार अनुकूल परिस्थितियों में यह 180 से 200 वर्ष तक भी जीवित रह सकते हैं। इनका प्राकृतिक घर सेलेस का एलडा एटॉल है। जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी प्राप्त है। यही वजह है कि दुनिया भर से पर्यटक इन दुर्लभ जीवों को देखने यहां पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है। स्पेशलेस हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है।

समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकॉनमी, जलवायु परिवर्तन, समुद्री निगरानी, रक्षा सहयोग और हिंद महासागर में स्थिरता जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों देशों के बीच वर्षों से सहयोग बढ़ता रहा है। भारत लगातार सेशलिस्ट को तटीय सुरक्षा, नौसैनिक सहयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास परियोजनाओं में सहायता देता रहा है। इसी साझदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। लेकिन कूटनीतिक बैठकों के बीच यह दृश्य लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। विशाल काय कछुओं को अपने हाथों से खाना खिलाते प्रधानमंत्री मोदी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर मानो जमकर वायरल हो गए।
लोग इसे प्रकृति और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक भी बता रहे हैं। कई यूज़र्स लिख रहे हैं कि यही छोटे-छोटे पल किसी भी राजनयिक यात्रा को यादगार बना देते हैं। कुल मिलाकर शशलेस की इस यात्रा में जहां एक और भारत और सेशलेस के रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर 100 से 150 साल पुराने इन विशालकाय कछुओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का यह खास पल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शायद यही वजह है कि वीडियो केवल एक राजनीतिक यात्रा का नहीं बल्कि प्रकृति संरक्षण और भारत की वैश्विक मित्रता का भी सबसे सुंदर संदेश बनकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। [संगीत] फिलहाल के लिए इस वायरल वीडियो में इतना ही। देखते रहिए टेन वर्ल्ड। धन्यवाद।