अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन नतीजों में एक भारतवंशी महिला ने ऐसा तहलका मचा दिया जिसने अमेरिकी राजनीति में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नाम है पिया आर डांडिया जो कल तक एक स्कूल की प्रिंसिपल थी। लेकिन आज ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को धूल चटाकर वाइट हाउस तक पहुंच गई है। [संगीत] पिया डांडिया ने फ्लोरिडा की 22वीं कांग्रेशनल सीट पर ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवार कैसी आस्कर को हरा दिया है। यहां सबसे खास और चुनौती वाली बात यह [संगीत] थी कि पिया डांडिया के सामने कोई मामूली कैंडिडेट नहीं था। उनके प्रतिद्वंदी अमेरिकी मरीन कॉप्स के पूर्व सैनिक थे। दूसरी तरफ जिस सीट से पिया चुनाव लड़ रही थी उससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के लिए अनुकूल माना जा रहा था। आखिर कौन है पिया डांडिया? कैसे एक स्कूल प्रिंसिपल ने अमेरिकी राजनीति में तूफान लाद दिया। क्यों इनकी जीत ट्रंप की पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका मानी जा रही है? आइए जानते हैं सब कुछ इस वीडियो में। नमस्कार, मैं हूं विवेक पाल और आप देखना शुरू कर चुके हैं नव भारत टाइम्स। अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में भारतवंशी पिया डांडिया ने जीत का परचम लहरा दिया। यहां फ्लोरिडा की 22वीं कांग्रेशनल सीट से बड़ी जीत दर्ज कर उन्होंने वाइट हाउस का सफर तय किया और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने अपनी जगह बना ली। जरा सोचिए कितने गर्व की बात है। एक भारतवंशी जिसने अमेरिका में ही एक अमेरिकी को हराकर जीत का झंडा गाड़ दिया। अमेरिका में विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पिया डांडिया ने इस कड़े मुकाबले में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवार कैसी आस्कर को हराया है और लगभग 52% वोट हासिल किए
। यानी उन्हें लगभग 1,52,000 वोट मिले। जबकि विरोधी को 1,41,000 के करीब वोट मिले हैं। आइए जानते हैं मिड टर्म चुनाव में धुआं उठाने वाली भारतवंशी विजेता पिया डांडिया आखिर कौन है? पिया डांडिया फर्स्ट जनरेशन के अमेरिकी हैं। जिनके माता-पिता भारत से अमेरिका [संगीत] आकर बसे थे। पिया डांडिया का जन्म अमेरिका के ही फ्लोरिडा में पाम बीच काउंट में हुआ था। पिया ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। साल 2009 में उन्होंने गवर्नमेंट यानी राजनीति और सरकार से जुड़ी। पढ़ाई में स्नातक की डिग्री हासिल की। पॉलिटिक्स में आने से पहले पिया डांडिया एक स्कूल टीचर और फिर हाई स्कूल की प्रिंसिपल रही। उन्होंने दिल्ली की बस्तियों में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ हारलेम में एक हाई स्कूल की प्रिंसिपल के रूप में भी सेवाएं दी है। मात्र 28 साल की उम्र में वो देश की सबसे युवा प्रिंसिपलों में शुमार हो गए। इतना ही नहीं इस दौरान पिया डांडिया ने उन बच्चों का विशेष ध्यान भी दिया जिनके माता-पिता बहुत कम कमाते हैं या जिनकी सैलरी बहुत कम है और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र के अलावा उन्होंने तकनीक क्षेत्र में Apple कंपनी में भी काम किया और वाइट हाउस फेलो यानी शिक्षा विभाग के लिए भी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाया। अब उनके करियर में बदलाव तब आया जब उन्होंने पहले फ्लोरिडा के 21वें रिपब्लिकन नेता ब्रायम मस्ट के खिलाफ चुनाव लड़ने का प्रयास किया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना रुख बदल लिया और फ्लोरिडा के 22वें जिले के तरफ रुख कर लिया और फिर इस कड़े मुकाबले में ही जीत हासिल की और इस सीट को डेमोक्रेट्स के पाले में ला दिया। अपनी जीत के लिए भारतवंशी पिया डांडिया ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा 22 इस कैंपेन में भरोसा के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपने स्टूडेंट्स, अपने बेटे और इस जिले में बड़े हो रहे हर उस बच्चे के लिए इस रेस में उतरी जो बेहतर भविष्य का हकदार है।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर खर्च कम करने, करप्शन खत्म करने और वाशिंगटन को फिर से हमारे लिए काम करने के लायक बनाना चाहते हैं। मैं आप सभी के साथ ऐसा करने के लिए आभारी हूं। उनकी वेबसाइट के मुताबिक पिया ने कहा था कि मैं कांग्रेस के लिए चुनाव में खड़ी हो रही हूं ताकि अपने छात्रों और अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए लड़ सकूं। मुझे इस बात पर भरोसा है कि कांग्रेस में नेताओं की एक नई पीढ़ी की जरूरत है जो अपनी आस्तीन चढ़ाए, भविष्य के लिए कानून बनाए और काम में लग जाए। पिया डांडिया ने कहा कि कांग्रेस यानी वहां की संसद में मैं महंगाई के संकट से सीधे निपटकर अमेरिकी जनता को सीधे पहले रखूंगी सबसे पहले। उन्होंने कहा कि इस नाजुक घड़ी में हमारे देश में हमारे देश के कामकाजी परिवारों के पक्ष में मैं हमेशा खड़ी रहूंगी। अब इस जीत के साथ वो फ्लोरिडा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली दक्षिण एशियाई और अमेरिकी संसद में पहुंचने वाली भारतीय मूल की चुनिंदा नेताओं में शामिल हो चुकी है। इसी के साथ अब जाते-जाते अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन की बात कर ली तो इस चुनाव में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को बहुत बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। तो वहीं विपक्षी दल जो कि डेमोक्रेट्स है वो अच्छी खासी बढ़त बनाए हुए हैं। जिसके बाद जो नतीजे अब तक सामने आ रहे हैं रिप्रेजेंटेटिव ऑफ हाउस और जो सीनेट के नतीजे सामने आ रहे हैं उसमें ये साफ है कि भई कहीं हद तक ट्रंप के कुछ फैसले अमेरिकी जनता को निराश कर रहे थे। अमेरिका में उसका प्रभाव दिखा है और ट्रंप के इन फैसलों का ही नतीजा है कि मिड टर्म चुनाव यानी कि जो
उनकी अग्नि परीक्षा है उसमें वो पिछड़ते नजर आ रहे हैं और वो तमाम उम्मीदवार वो तमाम सीटें जहां पर ट्रंप को और ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को आंख बंद करके भरोसा था कि उनके उम्मीदवार विजेता होंगे उनके कैंडिडेट जीत जाएंगे। लेकिन वहां पर ट्रंप की पार्टी को निराशा हाथ लगी है। जिसके तमाम पहलू आपके सामने हैं। ट्रंप के पिछले कुछ महीनों और सालों में अमेरिका के हितों को लेकर लिए गए फैसले काफी घातक साबित हुए। ट्रंप ने जिस ज़िद में अमेरिका को दांव पर लगाने की कोशिश की और मनमाने तरीके से जो फैसले लिए उसका असर अब मिडर्म चुनाव में ट्रंप पर पड़ता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ डेमोक्रेट्स में जिस तरीके के हालात हैं वो उम्मीद से परे हैं क्योंकि सत्ता में बैठी पार्टी को सीटें लगातार नुकसान पहुंचा रही हैं। सीटें कम हो रही हैं। वहीं डेमोक्रेट्स [संगीत] की सीटें बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि मिड टर्म चुनाव में अगर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप हार जाते हैं तो फिर उनकी ताकतों में कितनी कमी आएगी। किस तरीके से अमेरिका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति तो रहेंगे लेकिन एक बेबस राष्ट्रपति रहेंगे जो राष्ट्रपति तो होंगे लेकिन विदाउट पावर यानी कि एक पावरफुल प्रेसिडेंट कैसे देखते ही देखते मिड टर्म चुनाव में हार के बाद पावरलेस राष्ट्रपति बन जाएगा। इतना ही नहीं अब इसके बाद विपक्ष की ताकत बढ़ेगी और दोनों हाउसेस में विपक्ष चाहकर अमेरिका में ट्रंप के कार्यकाल में जो भी बड़े फैसले हुए हैं उनकी जांच करवा सकता है। उनकी जानकारियां ले सकता है। यहां तक कि अगर विपक्ष को लगता है कि कहीं कुछ गलत हुआ है तो वह ट्रंप के खिलाफ महाभियोग भी ला सकता है। ऐसे में ट्रंप के लिए यह अग्नि परीक्षा है। अगर ट्रंप इस अग्नि परीक्षा में फेल होते हैं तो नतीजे उनके लिए बेहद घातक साबित हो सकते हैं। अब इस पूरे मुद्दे पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा और अमेरिकी मिड टर्म चुनाव से जुड़ी तमाम जानकारियां हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। तब तक के लिए इजाजत दीजिए। नमस्कार।