Cli

मशहूर TV एक्टर का निधन! Diwali के बीच 35 की उम्र में ली अंतिम सांस! डिप्रेशन के चलते ली खुद की जान?

Uncategorized

एक मशहूर टीवी अभिनेता का निधन हो गया। दिवाली के पावन अवसर पर मातम पसर गया। उन्होंने महज 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। क्या डिप्रेशन ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं? मौत की असली वजह सुनकर फैंस सन्न रह गए। जैसे ही दिवाली का त्योहार आता है, पूरे देश में खुशी और जश्न का माहौल फैल जाता है। हर तरफ लोग दीये जलाते हैं और अपने घरों को सजाते हैं,

लेकिन मनोरंजन जगत में एक ऐसा दिन भी आया जब त्योहारी माहौल के बीच एक मशहूर टीवी अभिनेता का निधन हो गया और इस खबर ने सभी को हिला कर रख दिया। सोचिए, अगर दिवाली के दौरान ऐसी त्रासदी हो जाए तो परिवार पर क्याबीती होगी? इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। तो आइए, हम आपको पूरी कहानी बताते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 नवंबर 2024 को मुंबई में इस अभिनेता का निधन हो गया। हालांकि कुछ जगहों पर मौत की तारीख 8 तारीख बताई गई है, लेकिन त्योहार के दौरान यह खबर बेहद चौंकाने वाली थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 35 साल थी।

नितिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे और उन्होंने टेलीविज़न की दुनिया में अपनी एक खास जगह बनाई थी। उन्होंने रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने एमटीवी के मशहूर शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ में भी हिस्सा लिया और विजेता बनकर उभरे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। बताया गया था कि काम की कमी के कारण वह पिछले कुछ सालों से परेशान थे और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उन्होंने अपने घर का खर्च चलाने के लिए आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन उसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली थी। आपको बता दें कि नितिन अपने पीछे परिवार, पत्नी और एक छोटी बेटी को छोड़ गए हैं।

उनके निधन से उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा। दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान फैंस उनकी कहानी याद करके आज भी इमोशनल हो जाते हैं। नितिन के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके सह-कलाकारों ने भी अपना दुख व्यक्त किया था। उनके सह-कलाकार सुदीप ने उनके निधन की पुष्टि की थी। इस बीच, उनकी पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सुसाइड की खबरें सामने आईं। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले की विस्तृत जानकारी शुरुआती दौर में जारी नहीं की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नितिन ने ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘फ्रेंड्स’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में काम किया था। दर्शकों ने उन्हें सब टीवी के सीरियल ‘तेरा यार हूं मैं’ में भी देखा था। उन्हें आखिरी बार साल 2022 में इसी शो में देखा गया था। लेकिन किसी ने कभी नहीं सोचा था कि छोटे परदे पर अपनी पहचान बनाने वाले नितिन की जीवन यात्रा इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *