Cli

हे भगवान! पेट्रोल -डीजल फिर हुआ महंगा।

Uncategorized

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। 25 मई यानी आज से तेल कंपनियों ने इस नए दामों को लागू कर दिया है। और नए दामों के मुताबिक देश में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल में भी ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

यानी अब देश में पेट्रोल ₹2.61 पैसे महंगा हो चुका है और डीजल ₹2.71 ज्यादा दाम पर मिलेगा। जिसके बाद देखिए यह माना जा रहा है कि 10 10 दिनों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है पेट्रोल और डीजल के दाम में। लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

पश्चिम एशिया में तनाव है जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर जो है तमाम सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में अब एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। जिसका बोझ देश की जनता पर सीधा पड़ेगा और इसको लेकर अब यह भी अंदेशा जताया जा रहा है। कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश में अब कई सामान जो हैं वह और महंगे हो सकते हैं।

अब देखिए जो नई कीमतें हैं उसके मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत हो गई है ₹12.12 प्रति लीटर। मुंबई में पेट्रोल जो है ₹11.21 प्रति लीटर में मिलेगा। ऐसे में अब आने वाले वक्त में क्या पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान और अमेरिका के बीच क्या किसी तरह का कोई समझौता हो पाता है? क्या हॉर्मूस से जिस तरह से जहाज वहां फंसे हुए हैं वहां से जहाज किस तरह से सप्लाई फिर से जारी होती है खासतौर पर गैस और पेट्रोल की ये तमाम सवाल हैं जिनके जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है और इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है।

तमाम देशों में ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। एक बार पहले खबर आई थी कि कल ईरान और अमेरिका के बीच किसी तरह की डील हो सकती है। लेकिन अब इन बातों को भी खारिज कर दिया गया है और ऐसे हालात में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *