Cli

एक्ट्रेस पलक तिवारी ने किया यूट्यूबर को रोस्ट, विडियो वायरल।

Uncategorized

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इब्राहिम अली खान से चल रहे अपने अफेयर के लिए चर्चा में रहती है, साथ हो गई बार अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में आई है। अब एक बार फिर पलक तिवारी अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में आई है हालांकि इस बार लुक्स या अफेयर नही लेकिन यूट्यूबर को रोस्ट करने की वजह से वह चर्चा में है।

बीते दिनों यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया संग एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया, जिसमें वो दोनों ऑस्ट्रेलिया के एक स्टेडियम में बैठकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट देखते हुए बात कर रहे थे।

इस वक्त उन दोनो की बात का विडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है।वीडियो में पलक, रणवीर से दिलजीत के कॉन्सर्ट में होने के बारे में पूछ रही हैं. रणवीर का कहना है- यहां मुझे लोग बहुत अच्छे लगते हैं. तो बेशक, मुझे इस इवेंट में आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. लेकिन आपसे बात करके मैं काफी खुश और शांति महसूस कर रहा हूं. पलक इस पूरे क्लिप में रणवीर की तरह अपनी गर्दन हिला रही थीं. पूरे वीडियो के दौरान रणबीर इस बात को इग्नोर करने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन एक वक्त के बाद उनको भी हंसी आ गई। वीडियो देखने के बाद लोगों को पलक का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बता दे कि इस वीडियो के दौरान ही पलक ने खुद को सिंगल बताया है लेकिन खुद को सिंगल बताते वक्त वह हिचकिचाती हुई नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *