एक और त्योहार के दिन है तो दूसरी और इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है।त्योहार के बीच मशहूर एक्ट्रेस के परिवार में मातम छाया है।मशहूर अभिनेत्री और मॉडल किममेरी जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 नवंबर को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर उनका निधन हो गया.
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, किममेरी की भतीजी रोंडा स्कॉट ने बताया कि 27 अक्टूबर को एक्ट्रेस को दिल से जुड़ी गंभीर समस्या हुई थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट एन्यूरिज्म की जानकारी दी थी. करीब आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 4 नवंबर को उनकी दिल की धड़कन रुक गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर 5 नवंबर को सामने आई.
किममेरी जॉनसन का जन्म पेंसिल्वेनिया के विल्किंसबर्ग में हुआ था. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में अपनी पहचान बनाई. साल 1992 में उन्होंने मिस पेंसिल्वेनिया USA का खिताब जीता था. इसके बाद 1993 में मिस USA प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और टॉप 5 तक पहुंचीं.
उनकी फिल्मों की बात करें तो साल 2000 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘ड्यूड, व्हेयर इज माई कार?’ उनके करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल है.