Cli

67 की उम्र में शादी करेंगे ‘शक्तिमान’, अब तक क्यों रहे कुंवारे?

Uncategorized

शक्तिमान के नाम से मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना आए दिन अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उनका एक बयान उनका विवादों में ला रहा है। हर बार संस्कार और परंपरा की बात करने वाले मुकेश खन्ना ने इस बार एक ऐसी बात की है जिसकी वजह से वह फिर से विवादों से घिर गए है।

यह तो हम सब जानते हैं कि 67 साल की उम्र में भी मुकेश खन्ना आज तक कुंवारे हैं उन्होंने हर बार हर चीज पर बयान दिया है लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर या शादी को लेकर वह कभी कोई बात करते हुए नजर नहीं आते हालांकि आप मुकेश खन्ना ने इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है मुकेश खन्ना ने एक बयान में बताया है कि उन्हें कैसी जीवनसाथी चाहिए?

फिल्मी चर्चा संग बातचीत में मुकेश खन्ना ने अब तक शादी न करने की वजह बताई।एक्टर ने कहा कि इश्क लड़ाने से कोई मर्द नहीं बन जाता. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर रवि चोपड़ा की पुरानी बात दोहराई. उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर का मानना था- मर्द वही होता है जिसके अफेयर होते हैं. 

हालांकि एक्टर कहते हैं कि वह इस बात से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि उस ग्रुप में हर किसी के अफेयर थे. सिर्फ मेरा कोई अफेयर नहीं था. मेरा मानना है कि अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए आपको 10 गर्लफ्रेंड्स बनाने की जरूरत नहीं होती. इसे कई दूसरे तरीकों से साबित किया जा सकता है

एक्टर शादी कब करेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका शादी में गहरा विश्वास है. इस बारे में अपनी राय देते हुए वो बोले- लोगों को लगता है कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में यकीन नहीं रखते. लेकिन इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है. मैं ज्यादातर लोगों की तुलना में शादी की संस्था में कहीं ज्यादा विश्वास रखता हूं. मेरा मानना कि शादी किस्मत से तय होती है. पत्नी बस यूं ही नहीं मिलती. वो किस्मत में लिखी होती है. 

इस बात को आगे चलते हुए एक्टर ने कहा कि सबकुछ किस्मत पर डिपेंड करता है. अगर शादी होनी होती, तो अब तक हो जाती. जिस महिला से मेरी शादी किस्मत में लिखी है, वो कहीं न कहीं मौजूद होगी. किस्मत हमें साथ लाएगी, तब यह हो जाएगी. उम्र कोई मायने नहीं रखती. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *