वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार। एक्ट्रेस की जिंदगी में हुई आशिकी बॉय की एंट्री। 10 साल बड़े हैंडसम हंग संग नई लव स्टोरी के हो रहे खूब चर्चे। आखिर कौन है तेज की हसीना का नया बॉयफ्रेंड? ब्रेकअप के 4 महीने बाद किसे दिल दे बैठी एक्ट्रेस?
जी हां, पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और अब एक बार फिर उनका नाम एक नई लव स्टोरी के साथ जोड़ा जा रहा है। शॉकिंग है पर सच है।
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप को अभी 4 महीने ही हुए कि अब ऐसा कहा जा रहा है कि तारा की जिंदगी में फिर से नए प्यार ने दस्तक दे दी। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर तारा का नया बॉयफ्रेंड है कौन? तो चलिए बिना किसी देरी के आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा सुतारिया का नाम अब वीर के बाद बॉलीवुड के आशिकी बॉय आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। और यही वजह है कि बॉलीवुड गलियारों में इनकी डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही हैं। खबरों की मानें तो तारा और आदित्य की केमिस्ट्री पहली बार तब नोटिस की गई जब दोनों अपनी फिल्म ओम के दौरान साथ काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों को कई इवेंट्स और प्राइवेट पार्टियों में साथ देखा गया जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई। व
हीं अगर तारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इससे पहले उनका नाम वीर पहाड़िया के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार साथ देखा गया और फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद भी थी। लेकिन साल 2026 की शुरुआत में दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई और धीरे-धीरे इनके अलग होने की बातें भी सामने आने लगी। हालांकि इस ब्रेकअप को लेकर किसी भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। दूसरी तरफ एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। उनका नाम पहले एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था। लेकिन साल 2024 में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। अब तारा के साथ उनका नाम जुड़ना लोगों के लिए एक नए सरप्राइज जैसा है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दोनों ही मेरे फेवरेट हैं। दूसरे ने लिखा मैं उनका सपोर्ट करता हूं। अगर आदित्य कभी श्रद्धा के साथ नहीं रह सकता तो तारा ठीक है। दोनों ही अच्छे हैं। मुझे उम्मीद है यह अफवाह जल्द ही सच हो जाए और उनकी शादी हो जाए।
तीसरे यूजर ने लिखा भगवान का शुक्र है पहली बार मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस सेलिब्रिटीज में कपल बने हैं खूबसूरत केमिस्ट्री काश यह सच हो नजर थू थू। हालांकि इन तमाम खबरों के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक ना तो तारा सुतारिया और ना ही आदित्य रॉय कपूर की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की गई। ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ अफवाह या कयास ही माना जा रहा है। कुल मिलाकर बॉलीवुड में रिश्तों की यह खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन सच क्या है यह तो वक्त ही बताएगा