इंडस्ट्री में छाया मातम पहलाज निहलानी का हुआ निधन। इस गंभीर बीमारी ने ली जान।
निहलानी के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच उनके निधन की असल वजह भी सामने आ गई है.
जानकारी के मुताबिक, पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से लीवर संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के विले पार्ले स्थित प्रसिद्ध नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण गुरुवार को उन्होंने अंतिम आखिरी सांस ली।
उनके कार्यकाल की बात करें तो फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी साल 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे. उनके इस कार्यकाल ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनके समय में फिल्मों के सर्टिफिकेशन और कट्स को लेकर लिए गए कई फैसलों ने तूल पकड़ा था, जिसके बाद भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप, रचनात्मक स्वतंत्रता और बोर्ड की भूमिका को लेकर फिल्म निर्देशकों और उनके बीच लंबी बहस छिड़ गई थी. इसके बावजूद उन्होंने हमेशा अपने नियमों को सख्ती से लागू रखा.
जानकारी के लिए बता दे की पहलाज निहलानी ने बहुत यादगार फिल्में इंडस्ट्री को दी। इनमें ‘आंखें’, ‘शोला और शबनम’, ‘इल्ज़ाम’, ‘अंदाज़’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं. उन्हें विशेष रूप से सुपरस्टार गोविंदा के साथ उनके लंबे जुड़ाव के लिए याद किया जाता है.