अचानक से जूनियर एनटीआर को लेकर तमिलनाडु में क्यों पहले नफरत? क्यों एक्टर की फिल्म को बन करने की उठी मांग।
वैसे तो हमेशा बॉलीवुड एक्टर्स की फिल्मों को बैन करने का विवाद देखा जाता है और साउथ के एक्ट्रेस को हमेशा लोगों का प्यार मिलता है। इतना ही नहीं अगर हम साउथ की बात करें तो साउथ में तो अपने एक्टर्स को लोग भगवान की तरह पूछते हैं।
लेकिन साउथ इंडस्ट्री से इस वक्त एक ऐसी खबर आई है जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। दरअसल जूनियर एनटीआर की एक फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद में आ चुकी है और उसे पर तमिलनाडु में बैन लगाने की मांग उठी है।
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ नई फिल्म का ऐलान किया गया था, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली. लंबे समय बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आने वाली है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही ये बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है. तमिलनाडु में फिल्म को लेकर विरोध तेज हो गया है और इसे बैन करने की मांग तक कर दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की ये फिल्म भगवान मुरुगन से जुड़ी पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. हालांकि, मेकर्स ने अब तक फिल्म की कहानी या किरदारों को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. इसके बावजूद फिल्म के कंटेंट को लेकर बहस शुरू हो गई है. इसी वजह से रिलीज से पहले ही ये प्रोजेक्ट विवादों के घेरे में आ गया है.
जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म को लेकर तमिलनाडु के नेता सीमन ने मेकर्स को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली. साथ ही इसमें भगवान मुरुगन के कथित चित्रण को लेकर तमिलनाडु में फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर डाली है. पूर्व एक्टर और फिल्ममेकर रहे तमिल नेता सीमान ने आरोप लगाया कि अगर फिल्म में भगवान मुरुगन का चित्रण तथ्यों और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत किया गया, तो तमिलनाडु में इसका कड़ा विरोध होगा.
बता दे कि इस वक्त इस टाइम से लेकर ना तो किसी किरदार के बारे में कुछ कहा गया और ना ही कहानी के गाने हालांकि इसका एक पोस्टर सामने आया इसके बाद लोगों ने यह मामला उठाया।