नोरा फतेही पिछले कितने वक्त से अपने काम से ज्यादा निजी जीवन को लेकर चर्चा में आ रही है। कुछ दिन पहले ही सुकेश के एक बयान ने नोरा का नाम उछाला था जहा सुकेश ने नोरा का नाम लेकर कहा था की नोरा ने उसी के पैसे से प्रॉपर्टी खरीदी है, वो उसे जैकलीन से दूर रहने को भी कहती थी।
हालांकि ये मामला तो इस वक्त ठंडा पड़ गया है लेकिन अब नोरा पर एक नई मुसीबत आई है। उस पर मानहानि का 3 करोड़ का केस किया गया है। चलो बताते है पूरा मामला।
यह विवाद पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर की एक फ्लाइट के दौरान का है. नोरा ने प्लेन के अंदर से इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर विमान को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिस पर कंपनी ने सख्त आपत्ति जताई है. कंपनी का दावा है कि नोरा ने वीडियो में उनके जेट को टॉय, छोटा और लेगो एरोप्लेन कहते हुए मजाक उड़ाया था.
याचिका के मुताबिक, नोरा की इस हरकत का सीधा असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है. कंपनी का कहना है कि इस विवाद के सामने आने के बाद उनकी बुकिंग्स में 15 से 20 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. फ्लाइट कैंसिलेशन के मामलों में भी अचानक उछाल आया है।
बता दे की इस वक्त कंपनी ने एक्ट्रेस से 3 करोड़ हर्जाना मांगा है साथ ही कंपनी के खिलाफ टिप्पणी वाले वीडियो हटाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा।