भारत के पड़ोस में आज आई भीषण बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया। तस्वीरें आपके सामने हैं। ऐसा लगा कि नेपाल के पहाड़ों पर महा जल प्रलय आ गई हो। आसमान से ऐसी आफत बरसी कि नदियां महासागर बन गई। पहाड़ दरकने लगे। गांव के गांव फ्लैश फ्लड में पत्तों की तरह बहते हुए चले गए। यह तस्वीरें आपके सामने हैं। जहां पर गाड़ियां आप देख पा रहे हैं और यह तस्वीर जो सबसे ज्यादा भयावह आराम से लोग अपने-अपने कामकाज में व्यस्त थे। लेकिन तभी अचानक से प्रलय आता है और उसके बाद सब कुछ अपने साथ बहाकर लेकर चला जाता है। ना जाने कितने लोग लापता हैं। अभी एग्जैक्ट आंकड़ा भी मिल पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। गांव के गांव फ्लैश फ्लड में पत्तों की तरह बहते हुए आपको दिख सकते हैं। हर तरफ चीख पुकार मच गई। नेपाल में इस जल प्रलय की ऐसी तस्वीरें आई कि कलेजा मुंह को आ जाए।
नेपाल में जल प्रलय क्यों आई? इस जल प्रलय में कितने लोगों की जान चली गई? जो तबाही नेपाल में दस्तक दे चुकी है। क्या वो भारत की चौखट तक भी पहुंचने वाली है? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको देने वाले हैं। लेकिन पहले नेपाल में जल प्रलय का ट्रेलर देख लीजिए जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। पूरा लाइट लाइट लाइट ओ हो पूरा है [संगीत] [संगीत] ना उधर उधर और ये [संगीत] भूतो ना भविष्यति नेपाल की तस्वीरें देखकर हर कोई यही बोल रहा है।
नेपाल में जल प्रलय के जो वीडियो सामने आए हैं, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए किसी को भी डराने के लिए काफी हैं। आप यह वीडियो देखिए। नेपाल और चीन के रासवागढ़ी बॉर्डर पोस्ट का यह वीडियो है। वीडियो में लोग भागते हुए दिखाई देते हैं। तभी अचानक से पानी का सैलाब आता है और फिर सिर्फ कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो जाता है। खाक में मिलता हुआ दिखाई देता है। अब एक और वीडियो दिखाते हैं। तिब्बत वाली साइड से नेपाल के भोटे कोशी इलाके में नारायण नदी में अचानक इतना पानी आ गया कि देखते ही देखते नदी पर बना पुल पानी के बहाव में तिनके की तरह बह गया।
जिसे देखकर वहां चीख पुकार मच गई। आप भी सुनिए। पूरा डैम फैम यार पूरा डैम फूट रहा डम फूट रहा ये लो यार नेपाल में आई इस फ्लैश फ्लड में गांव के गांव बह गए हैं। आप यह वीडियो देख रहे हैं। इसमें त्रिशुली नदी पर बना एक कंक्रीट का पुल पानी के दबाव में दो टुकड़े हो जाता है और फिर कैसे तेज बहाव में वो बह गया नेपाल में आए जल प्रलय का एक और हाहाकारी वीडियो आप देखिए जिसमें नेपाल का एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भी पानी के तेज बहाव को नहीं झेल पाया। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को भी अपने साथ बहा कर ले लिया गया।
जिस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। यह तस्वीरें आपके सामने हैं। घने जंगल से ढके पहाड़ के खड़ी ढलान पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन होता दिखाई देता है। मलबे के साथ धूल का एक बड़ा गुबार तेजी से नीचे की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं के चीखने के रोने की आवाज आप सुन रहे थे। अपने सामने मौत का तांडव देखकर हर कोई हैरान था, परेशान था। डर और दहशत का आलम चारों तरफ देखने को मिल रहा था। [संगीत] एबीपी न्यूज़ आपको रखे आगे।