Cli

हिना को क्यों दी गईं बद्दुआएं? नेशनल एंथम वाले वीडियो का सच!

Uncategorized

जय जय हिना खान ने नेशनल एंथम के दौरान अपने साथ हुई ट्रोलिंग को लेकर पहली बार खुलकर बात की। उनकी बात सुनकर शायद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर सोशल मीडिया पर लोग इतनी जल्दी किसी को जज क्यों कर देते हैं। दरअसल कुछ टाइम पहले हिना खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें नेशनल एंथम के दौरान वो ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी और उनका बैलेंस थोड़ा बिगड़ता हुआ नजर आया।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हिना को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो ऐसी बातें कह डाली जो हिना के लिए काफी दुखद थी। अब एक पॉडकास्ट में हिना ने उस पूरे इंसिडेंट का सच बताया। उन्होंने कहा कि उस वक्त वो एक मुश्किल टाइम से गुजर रही थी और थोड़ी मेडिसिंस और दूसरे सिम्टम्स की वजह से कभी-कभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन लोगों ने उनकी मजबूरी समझने की कोई कोशिश नहीं की।

हिना ने बताया कि जब कोई शख्स किसी मुश्किल टाइम से गुजर रहा होता है तो बाहर से देखने वालों को उसकी परेशानी का अंदाजा नहीं होता लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग सिर्फ कुछ सेकंड की क्लिप देखते हैं और उसी के आधार पर पूरी कहानी बना लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छोटा सा वीडियो क्लिप किसी मीडिया प्लेटफार्म पर चलता है। फिर दूसरे लोग उसे दिखाते हैं और देखते ही देखते वो एक बड़ी खबर बन जाता है। इसके बाद लोग बिना जानकारी के अपनी पूरी राय देने लगते हैं। हिना की बात सुनकर उनके पति रॉकी जायसवाल भी उनके सपोर्ट करते नजर आए।

रॉकी ने कहा लोगों के पास किसी को जज करने और कमेंट करने का टाइम होता है। लेकिन उसके पीछे की सच्चाई जानने का टाइम नहीं होता। रॉकी ने हिना की देशभक्ति पर भी बात की और कहा वो अपने देश से बहुत प्यार करती हैं और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने से डरती नहीं है। इस पूरे मामले पर एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर एक सवाल खड़ा कर दिया है। क्या किसी सेलिब्रिटी को सिर्फ वायरल वीडियो देखकर उसके इरादों पर सवाल उठाना ठीक है? हिना की बात का सबसे बड़ा संदेश यही है। किसी इंसान को जज करने से पहले यह समझना जरूरी है कि वो उस वक्त किस हालात से गुजर रहा है। आपको क्या लगता है हिना खान को उस वीडियो के लिए ट्रोल करना सही था या लोगों को पहले पूरी सच्चाई जाननी चाहिए थी? आप जो भी कहना चाहें हमारे कमेंट सेक्शन में आकर जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *