एक्टर नसरुदीन शाह आए दिन अपने बयानों से विवाद बढ़ते है हाल ही में उन्होंने मुसलमानो को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है।
नसीरुद्दीन शाह ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया। ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म और मुसलमानों के खिलाफ बढ़ती नफरत को लेकर सामने आया एक्टर का बयान तेजी से अब वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सत्ताधारी पक्ष एक एजेंडा चला रहा है और ऐसी फिल्मों के जरिए सिर्फ मुस्लमानों के प्रति जहर फैलाया जा रही है। उनका कहना है कि मुस्लमानों के प्रति नफरत एक तरह का फैशन बन गया है।
बातचीत के दौरान नसीरुद्दीन शाहने ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘जी बिल्कुल, ये चिंताजनक है, बेहद ही चिंताजनक समय है। यह पूरी तरह से प्रोपेगेंडा फिल्म है। पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है। सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इसका इस्तेमाल किया है। वो सेक्युलर और लोकतंत्र होने की बात करते हैं तो फिर अब हर चीज में धर्म का परिचय क्यों दे रहे हैं?’
साथ ही एक्टर ने कहा राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी रैलियों में धर्म का खुलकर इस्तेमाल करती हैं। वो कहते हैं, ‘अगर कोई मुस्लिम नेता अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट अपील कर देता है तो बवाल मच जाता है।’