चेतन अग्रवाल केस में अब एक नए किरदार की एंट्री हो गई है। यह कोई और नहीं बल्कि आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है। जिसका दावा है कि उसे चेतन और सिया ने प्लान बताया था। यानी दोनों के प्लान का उसको पता था।
अब पुलिस इसे हिरासत में लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्लासमेट के दावे में कितना दम है। देखिए रिपोर्ट। चेतन मर्डर केस में एक नए किरदार की एंट्री। चेतन सिंह ने पहले ही बता दिया था मर्डर प्लान। अब क्लासमेट की एंट्री से बढ़ा क्लाइमेक्स।
पुणे केतन अग्रवाल केस में अब एक नया किरदार सामने आया है। पुलिस जांच में एक ऐसे युवक का नाम सामने आया है जो आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है। सूत्रों का दावा है कि चेतन और सिया गोयल ने कथित तौर पर केतन की का प्लान पहले ही उसके साथ शेयर किया था। उसे 18 जून को लोहागढ़ किले पर साथ चलने के लिए भी कहा था।
हालांकि वह गया नहीं। यह वही किला है जहां केतन को धक्का मारा गया था। अब पुणे पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है। सवाल है कि क्या इस दोस्त को पहले ही साजिश की जानकारी थी और अगर थी तो उसने किसी को बताया क्यों नहीं? दावा है कि चेतन और सिया ने उससे केतन को रास्ते से हटाने की बात की थी। दोनों ने उसे 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए साथ चलने के लिए इनविटेशन भी दिया था।
चेतन अग्रवाल की जांच में अब नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के एक क्लासमेट को लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि उसे हत्या की साजिश की पहले से जानकारी थी। सूत्रों के मुताबिक चेतन और सिया गोयल ने कथित तौर पर अपनी योजना उसके साथ साझा की थी और वारदात के बाद दोनों आरोपी उसके संपर्क में थे।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिर्फ जानकारी रखता था या इस साजिश में उसकी कोई भूमिका थी। जांच में पता चला है कि यह युवक महाराष्ट्र के बीट जिले का रहने वाला है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मई के आखिरी हफ्ते से उसकी चेतन चौधरी से लगातार बातचीत हो रही थी। अब पुलिस कॉल डिटेल, चैट, लोकेशन हिस्ट्री और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। जिससे बातचीत की पूरी टाइमलाइन समझी जा सके। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जब चेतन और सिया ने की प्लानिंग की बात उसके सामने रखी तब उसने दोनों को ऐसा कदम ना उठाने की सलाह दी।