Cli

मुस्लिम जेलर ने हिंदू कैदी से रचाई शादी आखिर कौन है दोनों…

Uncategorized

आपने कई अनोखी शादियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। कोई प्यार में उम्र और बंधन नहीं देखता तो कोई बहुत ही अलग ढंग से शादी करता है। लेकिन मध्य प्रदेश के सतना में एक गजब मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी कहानी जैसी लगती है। यह कहानी है केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून और पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह की। दोनों की शादी छतरपुर के लवकुश नगर में संपन्न हुई। यह शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई और दोनों ने साथ फेरे लिए। मुस्लिम अधिकारी के परिजन इस शादी से नाराज थे।

लिहाजा वह इसमें शामिल नहीं हुए। तब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान देकर सारी रस्में पूरी की। अगर आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताएं तो फिरोजा खातून और धर्मेंद्र की मुलाकात जेल की चार दीवारी के भीतर हुई थी। फिरोजा वहां वारेन शाखा की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

जबकि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा धर्मेंद्र जेल में वारंट संबंधी कार्यों में मदद करता था। यहीं से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला जल्द ही जो प्यार में बदल गया। दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र को उसके अच्छे आचरण की वजह से साल 2022 में जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों का संपर्क नहीं टूटा।

फोन पर घंटों होने वाली बातों ने उनके प्यार को और मजबूत किया और अंत में उन्होंने शादी करने का फैसला किया। लेकिन यह शादी जितनी अनोखी थी उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी। मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली फिरोज खान के इस फैसले से उनके परिजन खुश नहीं थे और उन्होंने शादी से दूरी बना ली। ऐसे नाजुक मोड़ पर सामाजिक सौहार्द की एक अलग ही

तस्वीर देखने को मिली। शादी समारोह में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ना केवल फिरोजा का साथ दिया बल्कि पिता और भाई का फर्ज भी निभाकर उनका कन्यादान किया। वैसे आपका इस अनोखी शादी के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। फिलहाल हमारे इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *