अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप को ऐसा तगड़ा झटका लगा है जिसकी गूंज सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ बनकर फूट रही है। चुनाव में उनकी पार्टी रिपब्लिकन को करारी हार झेलनी पड़ी है। लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर चुनाव के आंकड़ों से ज्यादा चर्चा एक खास वीडियो की हो रही है। इस वीडियो में कुछ लोग डोन्ड ट्रंप को बाकायदा गोद में उठाते हैं और सीधे डस्टबिन में फेंक देते हैं। अब आप सोचेंगे कि सोशल मीडिया पर तो ऐसे मीम्स बनते ही रहते हैं। इसमें नया क्या है? नया है इस मीम को शेयर करने वाला सोर्स जो बेहद चौंकाने वाला है। एक्स पर इस डस्टबिन वाले मीम को किसी आम यूजर ने नहीं बल्कि ईरान इन इंडिया के आधिकारिक हैंडल ने शेयर किया है।
जी हां, ईरान का ऑफिशियल पेज। अमेरिका और ईरान की पुरानी दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इस बार ईरान ने कूटनीति छोड़कर सीधे ट्रोल्स वाला रास्ता अपना लिया है। ईरान ही नहीं अब पूरी दुनिया के यूज़र्स ट्रंप के मजे ले रहे हैं और मीम्स का लेवल एक कदम और आगे बढ़ गया है। डॉनल्ड ट्रंप का सबसे मशहूर चुनावी नारा था मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। लेकिन अब एक्स पर अमेरिका की पहचान स्टैचू ऑफ लिबर्टी की दो तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। जिनमें ट्रंप की बुरी तरह फजीहत की गई है। पहली तस्वीर में स्टैचू ऑफ लिबर्टी के हाथ में एक काला झंडा है। जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा है मेक अमेरिका ट्रंपलेस अगेन।
लेकिन असली ट्विस्ट इस झंडे में नहीं बल्कि मूर्ति के एक्शन में है। तस्वीर में स्टैचू ऑफ लिबर्टी हवा में जोरदार किक मारकर ट्रंप को नीचे धकेलती दिख रही है और ट्रंप हवा में बदहवास होकर नीचे गिरते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में क्रिएटिविटी और भी पार हो गई है। इसमें स्टैचू ऑफ लिबर्टी के हाथों में एक विशाल गुलेल है और उस गुलेल में डोनल्ड ट्रंप को फंसाकर आसमान में उड़ाने के लिए पीछे की तरफ खींचा जा रहा है। ट्रंप के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है। अब मीम्स का सिलसिला यहीं नहीं रुकता। एक और वायरल मीम में रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन सीढ़ियों से फिसलते हुए बड़े स्टाइल में नीचे उतरते दिख रहे हैं। [संगीत] वीडियो में आगे दिखाया गया है कि ट्रंप भी पुतिन की देखादेखी सीढ़ी से फिसलने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ता है और वह सीधे डस्टबिन में जा गिरते हैं। तो यह तो रही मीम्स की बात। लेकिन अब आते हैं उन असल आंकड़ों पर जिनकी वजह से ट्रंप का यह मजाक बन रहा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपना बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन सबसे बड़ा और हैरान करने वाला उलटफेर हुआ है कैंसस में। कैंसिस में डेमोक्रेटिक पार्टी ने करीब 100 साल बाद जीत दर्ज की है। 1932 के बाद पहली बार यहां की जनता ने किसी डेमोक्रेट सेनेटर को चुना है। यह अकेला आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत गढ़ अब कैसे ढह रहे हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की कुल 435 सीटों पर चुनाव हुए। शुरुआती रुझानों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी 226 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 137 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं सीनेट की बात करें तो 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हुए थे। अब तक जो 31 सीटों के नतीजे आए हैं, उन्हें मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास सीनेट में 53 सीटें हो गई हैं और रिपब्लिकन पार्टी 43 पर अटक गई है।
गवर्नर्स के चुनाव में भी अब तक के नतीजों के मुताबिक 17 डेमोक्रेट्स और नौ रिपब्लिकनंस ने जीत दर्ज की है। तो कुल मिलाकर इन चुनावी नतीजों और वायरल मीम्स का सार यही है कि डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी जनता के बीच अपनी लोकप्रियता काफी हद तक खो चुके हैं।
डस्टबिन और गुलेल वाले मीम्स भले ही मजाक का हिस्सा हो लेकिन चुनाव नतीजों ने ट्रंप की राजनीति को फिलहाल हाशिए पर जरूर धकेल दिया है।