हेलो दोस्तों, आप देख रहे हैं एम बोले तो यह है खबर सिनेमा और मैं हूं रीना। आज का एपिसोड शुरू होता है एक दुखद खबर से। इसके साथ ही थ्री इडियट्स 2 की पुष्टि, संजय दत्त का बड़ा ऐलान और बहुत कुछ। चलिए शुरू करते हैं। 27 अप्रैल की दोपहर बॉलीवुड की एक पुरानी आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले तीन दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और आखिरकार मल्टीपल ऑर्गन फेलियर ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा
कि भरत जी को मैं 50 से ज्यादा सालों से जानता हूं। यह मेरे लिए एक बड़े भाई और एक गुरु और एक दोस्त को खोने जैसा है। 1972 में रंगमंच से सफर शुरू करने वाले भरत कपूर को राम बलराम नूरी लव स्टोरी बाजार गुलामी आखिरी रास्ता सत्यमेव जयते खुदा गवाह और बरसात जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। दिग्गज डायरेक्टर चेतन आनंद ने उन्हें थिएटर में देखकर हिंदुस्तान की कसम में मौका दिया था। उनके परिवार में पत्नी लोपा, बेटे राहुल और सागर हैं। अंतिम संस्कार सोमवार शाम को ही संपन्न हो गया और 30 अप्रैल को उनकी प्रार्थना सभा होगी। एमबोलितो की तरफ से भरत कपूर को आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मोहन लाल की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ दृश्यम 3 अब प्रमोशन मोड में आ गई है। जीतू जोसेफ डायरेक्टेड इस क्राइम थ्रिलर का पहला बड़ा प्रमोशनल एसेट यानी टीजर 29 अप्रैल को शाम 5:00 बजे रिलीज़ होगा।
फिल्म पहले 2 अप्रैल को आने वाली थी लेकिन दुनिया में चल रही जंग के चलते इसे 21 मई तक टाला गया। इस फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों को जनता का भरपूर प्यार मिला था। उनके हिंदी वर्जनंस को भी बहुत पसंद किया। जॉर्ज कुट्टी की कहानी का अगला अध्याय कैसा होगा यह टीजर देखकर ही पता चलेगा। भूत बंगला की कामयाबी के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक नहीं बल्कि दो नई फिल्मों का फैसला कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों प्रोजेक्ट्स रमेश तोरानी प्रोड्यूस करेंगे। पहली फिल्म एक नई कॉमेडी होगी जिसकी शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होगी। दूसरी फिल्म भूत पुलिस 2 है जिसमें अक्षय लीड रोल में होंगे। दूसरे पुरुष किरदार के लिए कास्टिंग अभी जारी है।
रमेश तोरानी ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा, हां, हम अक्षय और प्रियदर्शन के साथ दोनों फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। हेराफेरी, गरम मसाला, भागमभाग, भूल भुलैया, दे दनादन और खट्टा मीठा की सुनहरी जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। भूत बंगला अभी तक 167 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। थलपति विजय की आखिरी फिल्म जननायकन की रिलीज़ डेट फाइनली आ गई है। ये फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज़ होगी। इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म में विजय एक करिश्माई नेता का किरदार निभाते हैं जो जनता की लड़ाई लड़ता है। फिल्म की टाइमिंग दिलचस्प है। विजय ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और उनकी पार्टी भी चर्चा में है।
ऐसे में एक राजनेता के किरदार में उनका दिखना डबल असर डालेगा। जननायगन के टीजर पर विजय के फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। 8 मई एक बड़े सिनेमाई जश्न में तब्दील होने वाला है। आमिर खान ने उस खबर को कंफर्म कर दिया है जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा था। 3 इडियट्स टू बन रही है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है राजू अभी थ्री इडियट्स टू पर काम कर रहे हैं।” मैंने कहानी सुनी है और यह बहुत अच्छी बनी है। आगे उन्होंने कहा, स्क्रिप्ट पर काम जारी है, लेकिन यह बहुत अच्छी कहानी है। इसमें वैसा ही ह्यूमर है और एक बेहद असाधारण कथानक है। फिल्म में 2029 के वही किरदार मिलेंगे 10 साल बाद। यानी रेंचो, फरहान, राजू और प्रिया। फिर से मिलेंगे आमिर करीना कपूर खान और आर माधवन साथ ही शर्मन जोशी पूरी ओरिजिनल टीम वापसी करेगी। राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। दादा साहब फाल्के की बायोपिक फिलहाल रोक दी गई है।
शूट 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू होने की संभावना है। खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने एक नहीं बल्कि दो बड़ी घोषणाएं कर दी। सुभाष घई, ज्योति देश पांडे और एस्पेक्ट ग्लोबल के साथ इस इवेंट में जब एक पत्रकार ने पूछा कि वास्तव के रघु और मुन्ना भाई के मुरली प्रसाद शर्मा का क्या होगा? तो संजय दत्त ने कहा कि हम वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं और मुन्ना भाई के लिए राजू हिरानी से पूछो। राजू प्लीज मुन्ना भाई फिर बनाओ। यानी संजय दत्त की कमाल गैंगस्टर ड्रामा वास्तव का सीक्वल बन रहा है। इस इवेंट में खलनायक रिटर्न्स का टीजर देखकर रिलीज़ किया गया था। जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया। अब वास्तव 2 की खबरों से फैन उत्साहित हैं। आज के खबर सिनेमा में बस इतना ही। कल फिर मिलेंगे नई खबरों के साथ। देखते रहिए एम बोले तो।