आखिरकार संजय दत्त को माफी मांगनी ही पड़ गई। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि फिल्म कैडी द डेविल विवादित गाने सरके चुनर तेरी को लेकर विवाद जारी है। गाने के आपत्तिजनक बोलों के चलते राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही को तलब किया। सुनवाई के दौरान संजय दत्त आयोग के सामने पेश हुए माफी मांगी और 50 ट्राइबल बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा भी किया। वहीं नोरा फतेही को भी व्यक्तिगत रूप से
पेश होने का अंतिम मौका दिया गया है। आयोग ने गाने की अश्लीलता पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे YouTube से हटवा दिया था और जिम्मेदारी से बचने वाली दलीलों को सिरे से खारिज भी कर दिया था। अब बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुपरस्टार संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी अब विवादों के घेरे में एक बार फिर से आ चुकी है।
यह गाना फिल्म कैंडी द डेविल का हिस्सा है। लेकिन रिलीज़ के बाद से ही इसके बोलों को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। आरोप लगे कि गाने में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। मामला इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इसमें दखल अंदाजी करनी पड़ी और संजय दत्त व नोरा फतेही को समन जारी किया गया। सोमवार को संजय दत्त खुद दिल्ली में आयोग के सामने पेश हुए। जहां उन्होंने ना सिर्फ अपना पक्ष रखा बल्कि मामले की गंभीरता को समझते हुए माफी भी मांग ली। लेकिन यही नहीं संजय दत्त ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया कि 50 ट्राइबल बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वह उठाएंगे।
जिसे एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नोरा फतेही की बात करें तो नोरा फतेह इस सुनवाई में खुद पेश नहीं हुई है। उनकी जगह उनके वकील पहुंचे जिसे आयोग ने साफ तौर पर नामंजूर कर दिया है। अब आयोग ने नोरा को आखिरी मौका दिया है और साफ कहा है कि उन्हें खुद पैनल के सामने पेश होना होगा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए
गाने के कंटेंट को अश्लील और आपत्तिजनक बताया और जिम्मेदारी से बचने वाली सभी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया। इतने नहीं विवाद के बाद इस गाने को YouTube से भी हटा दिया गया था। अब देखने वाली बात यह होगी क्या इस पूरे मामले में आगे क्या कारही होती है और क्या नोरा फतेह आयु के सामने पेश होती है या फिर नहीं। फिलहाल यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और बॉलीवुड में एक बार फिर से कंटेंट को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है।