Cli

कौन है मोहम्मद जुनैद? इस्तीफे के बाद कहां गायब?

Uncategorized

दिल्ली के जंतरमंतर पर सीजेपी के छात्र आंदोलन के बीच एक नाम अचानक से पूरे देश में गूंज उठा वो था मोहम्मद जुनैद का। आंदोलन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मुफ्त खाना और पानी यानी लंगर बांटने वाले जुनैद के बारे में लोग जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर जुनैद और उनका परिवार इस वक्त कहां है? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वह जंतरमंतर पर क्यों नहीं दिखाई दिए? चलिए इस मामले में आपको पूरा अपडेट देते हैं।

दरअसल जुनैद ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर अपने परिवार को बंधक बनाने का आरोप लगाया था तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया था। लेकिन अब इस मामले में एक बहुत बड़ी राहत देने वाली खबर और एक बड़ा अपडेट आया है। आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि आखिर मोहम्मद जुनैद कौन है और उनके परिवार को लेकर चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा का सच क्या है। सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर मोहम्मद जुनैद कौन है।

जुनैद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के नाहल गांव के रहने वाले हैं। एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाले जुनैद पेशे से एक सोशल एक्टिविस्ट और वालंटियर हैं। इसके अलावा वह एडवोकेट भी हैं। जो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते हैं। दिल्ली के जंतरमंतर पर जब पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ तो जुनैद पहले दिन से वहां एक्टिव हो गए। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों की मदद के लिए वहां मुफ्त लंगर और पानी की सेवा शुरू की। इसी लंगर सेवा की वजह से वह आंदोलन का एक मेन चेहरा बन गए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोस तेजी से वायरल होने लगे। लेकिन कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब जुनैद ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में यूपी पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए।

जुनैद का दावा था कि उनके प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से गाजियाबाद के मसूरी थाने की पुलिस अचानक उनके गांव वाले घर पहुंची। जुनैद ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बुजुर्ग, पिता मुस्तफा और छोटे भाई को हिरासत में ले गई। सिर्फ इतना ही नहीं मेरठ में रहने वाली उनकी बहन के ससुर और देवर को भी पुलिस उठा ले गई। जुनैद का कहना था कि पुलिस ने उनके पूरे परिवार के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक तक ज्त कर लिए और उन पर आंदोलन छोड़कर घर लौटने का दबाव बनाया। हालांकि इस पर मेरठ पुलिस ने तुरंत सफाई दी थी कि उनके किसी भी थाने में जुनैद के रिश्तेदारों को हिरासत में नहीं लिया गया है। मगर अब इस मामले में सबसे बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। खुद मोहम्मद जुनैद और उनके वकीलों ने सोशल मीडिया पर इस बात की कंफर्मेशन कर दी है कि उनके पिता और बाकी सभी रिश्तेदारों को पुलिस ने सुरक्षित रिहा कर दिया है।

जुनैद ने बकायदा एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों और देश की जनता को शुक्रिया कहा है। इंकलाब जिंदाबाद साथियों कैसे हो आप सभी? बहुत सारे लोगों के फोन और मैसेज मुझे लगातार आ रहे थे कि जुनैद भाई कहां पर हो? आपके परिवार की क्या स्थिति है? तो मैं आपको बताना चाहता हूं आप सब की प्रार्थनाओं की वजह से मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं और मेरे परिवार के लोग भी सब सुरक्षित हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद और धर्मेंद्र प्रधान जी का इस्तीफा हो गया है। वह तो आप सभी को पता था। यानी कि पिछले कुछ दिनों से जो डर और तनाव का माहौल था वह अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अब मामला शांत है। तो मोहम्मद जुनैद की इस लंगर सेवा और उसके बाद हुए इस पूरे पुलिस एक्शन पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *