Cli

‘भारत ने मुझे धोखा दिया’, ईरान से आई मंदाना करीमी ने क्या कहा..

Hindi Post

मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में हालत काफी खराब है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में वहां के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामने की मौत हो गई। जिस पर अभिनेत्री मंदाना करीबी ने रिएक्ट किया और खुशी जाहिर की। लेकिन अब मंदाना करीबी ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिस पर विवाद छेड़ता हुआ नजर आ रहा है। मंदाना करीमी ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान भारत छोड़ने की बात कही और अपने घर ईरान वापस जाने की इच्छा जताई है।

आइए एक नजर मंदाना करीमी की पूरे बयान पर डालते हैं। भाग जॉनी मूवी फेम एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने ईरान और भारत को लेकर खुलकर बात की है। मंदाना ने कहा है, सुरक्षा कारणों के चलते मैं भारत छोड़कर जा रही हूं। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है। बहुत छोटी सी उम्र में मैं यहां आ गई थी और अब यहां से जाने का मन बना रही हूं। भारत ने मुझे धोखा दिया है और पिछले दो महीनों से काफी अकेला महसूस कर रही हूं। जिसका कारण यह है कि मैंने ईरान को लेकर खुलकर बात की।

इस वजह से मैंने अपने कई दोस्तों को खो दिया। उनसे दूरी बना ली। एक्टिंग और मॉडलिंग जैसे फील्ड में मुझे इस देश ने काफी अवसर दिए जिसकी मैं हमेशा आभारी रहूंगी। खामनई की मौत के बाद ईरान में किसी और को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

एक आजाद ईरान का सपना मैं लंबे समय से देख रही हूं। वहां महिलाओं को पूरी आजादी मिले। वे कॉलेजों में पढ़ सके और मनचाहा पहनावा पहन सके। जैसे यह संभव होता है, मैं ईरान वापस चली जाऊंगी। मैंने बैग पैक कर लिए हैं और सारी तैयारियां भी हो चुकी है। इतना ही नहीं मंदाना करीमी खामने के ईरानी शासन को कैंसर बताया है। भारतीय सिनेमा जगत में मंदाना करीमी को सबसे अधिक पहचान सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 से मिली थी।

इस शो में बतौर कंटेस्टेंट उन्होंने शानदार खेला। जिसके बाद जिसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *