क्या डॉन की गर्लफ्रेंड के प्यार में था मशहूर खान एक्टर? क्या शादीशुदा होकर भी हसीना की अदाओं पर हो गया था फिदा? क्या ठुकराए जाने पर उस चॉकलेटी हीरो ने की थी जान देने की कोशिश। डॉन की गर्लफ्रेंड के साथ लव स्टोरी के किस्से ने बॉलीवुड में खूब मचाया था बवाल। फिर उस हसीना ने खुद बताया था उसे रिश्ते का सच। अब आप जानने के लिए बेकरार होंगे कि आखिर कौन है वो मशहूर शादीशुदा खान [संगीत] एक्टर जिस पर लगा था डॉन की गर्लफ्रेंड से दिल लगाने का इल्जाम।
यहां तक कि ऐसी भी खबरें आई थी कि उस हसीना से शादी ना कर पाने की वजह से उस एक्टर [संगीत] ने जान देने की कोशिश भी की थी। वेल वो कोई और नहीं बल्कि आमिर खान हैं। जी हां, आमिर खान जो इस वक्त अपनी तीसरी शादी की खबरों के चलते खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 जुलाई को आमिर खान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेड के साथ शादी करने जा रहे हैं। और अब आमिर गौरी की शादी की खबरों के बीच एक्टर की जिंदगी के पुराने [संगीत] किस्से भी खूब चर्चा में छाए हुए हैं। इन्हीं में से एक है वह किस्सा जब आमिर खान का नाम 90 के दशक की मोस्ट कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के साथ जुड़ा था। जी हां, वही ममता कुलकर्णी जो
अपने करियर की पीक पर बॉलीवुड करियर को ठोकर मारकर रातों-रात इंडस्ट्री से गायब हो [संगीत] गई थी। कभी किसी दौर में ममता का नाम डॉन दाऊद इब्राहिम के गुरे छोटा राजन के साथ जुड़ता था। बाद में ऐसी खबरें भी आई कि ममता कुलकर्णी ने इंटरनेशनल ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी के साथ शादी कर ली थी और उसी दौरान 90 के दशक में ममता का नाम आमिर खान के साथ भी जुड़ा था। ममता और आमिर ने साल 1995 में आई फिल्मबाजी में काम किया था। बाद में गॉसिप्स के गलियारों में यह चर्चा छिड़ गई कि शादीशुदा होने के बावजूद भी आमिर खान ममता के प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे। और ऐसा ना हो पाने की वजह से उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी।
हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में ममता ने इस पूरे मामले पर सफाई दी थी और अफेयर की उन खबरों का सच बताया था। तब ममता से सवाल पूछा गया था कि सुना है कि आमिर खान आपके प्यार में थे और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी क्योंकि वह शादी नहीं कर पा रहे थे। क्या यह सही है? इस सवाल के जवाब में ममता ने कहा था, नहीं यह [संगीत] सही नहीं है। मीडिया आपकी लाइंस को गढ़ लेती है। अगर मैं कहूं कि मैं आपको पसंद करती हूं, तो इसका मतलब है कि आप प्यार में हो। हमारी इंडस्ट्री में सब कुछ डिफाइन किया जाता है और सब कुछ गढ़ा हुआ है। मैं काफी [संगीत] रिजर्व पर्सन हूं। मैं काम करती हूं, शूटिंग करती हूं और फिर तुरंत घर चली जाती हूं। अगर आप किसी के साथ थोड़ी देर बैठ जाते हैं तो उसे अफेयर मान लिया जाता है। सवाल होगा कि ममता और आमिर 2 घंटे तक बात क्यों करते हैं? इसके साथ ही ममता ने आमिर के बारे में भी बात की थी।
साफ कहा था कि आमिर अपनी पत्नी के साथ काफी खुश हैं। ममता के मुताबिक आमिर ऐसे इंसान है जो किसी के भी दोस्त हो सकते हैं। अगर आप उनके साथ बैठे हैं तो वह आपके बाल खींचेंगे, कुर्सी धकेलेंगे। ऐसी हरकतें बच्चे करते हैं और हम भी वैसे ही साथ [संगीत] रहे। जबकि लोग अफेयर के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह अपनी पत्नी के साथ काफी खुश हैं। उस वक्त ममता ने साफ कर दिया था कि आमिर और उनके बीच प्यार जैसा कोई रिश्ता नहीं है। हालांकि आगे चलकर आमिर खान और उनकी पत्नी रीना दत्ता शादी के 16 साल बाद अलग हो गए थे। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की। यह रिश्ता भी 15 साल 6 महीने ही चल पाया था और अब कहा जा रहा है कि आमिर [संगीत] खान गौरी स्प्रेड के साथ तीसरी बार घर बसाने जा रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2