मशहूर एक्टर हॉस्पिटल में भर्ती। प्रभास के सेट पर हुआ बड़ा हादसा। कीड़े के काटने से पैर से घुटने तक फैला इनफेक्शन। नाजुक है हालत। केयर यूनिट में चल रहा इलाज। बेहद चिंता में है एक्टर का परिवार। चाहने वाले कर रहे जल्द ठीक होने की प्रार्थना।
मशहूर एक्टर राजेश शर्मा को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिस एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किरदार को यादगार बनाया, वह इस वक्त हॉस्पिटल में भर्ती है। हैरानी की बात यह है कि उनकी तबीयत एक छोटे से कीड़े के काटने के बाद बहुत ज्यादा बिगड़ गई और यह घटना देखते ही देखते इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें हॉस्पिटल के केयर यूनिट में भर्ती करना पड़ा।
पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। जानकारी के मुताबिक राजेश शर्मा इन दिनों प्रभास की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में मौजूद थे। शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। बताया जा रहा है एक सीन खत्म होने के बाद वो घनी झाड़ियों के पास खड़े होकर लोकल टेक्नशियन से बात कर रहे थे। तभी उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ। उस वक्त उन्हें यह मामूली बात लगी लेकिन उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और अपना काम पूरा करते रहे। लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
कहा जा रहा है पहले पैर में तेज दर्द हुआ फिर सूजन बढ़ती चली गई। इसके बाद उन्होंने कोलकाता लौटने का फैसला किया। फ्लाइट के दौरान उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। कोलकाता पहुंचते ही उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक इंफेक्शन तेजी से फैल गया। पैर की उंगलियों से घुटने तक पहुंच गया। फिलहाल उनका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
मेडिकल टीम का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि इनफेक्शन पूरी तरह कंट्रोल में आने तक उन्हें कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टर्स ने एक और चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर इंफेक्शन और बढ़ता है तो का खतरा भी हो सकता है और अगर फेफड़ों तक पहुंच जाए तो स्थिति जानलेवा बन सकती है। इसी वजह से डॉक्टर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते और राजेश शर्मा को लगातार ऑब्जरवेशन में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का असर अब प्रभास की फिल्म की शूटिंग पर भी पड़ सकता है। हालांकि फिल्म की टीम ने भरोसा दिलाया है कि शेड्यूल को जल्द संभाल लिया जाएगा। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा प्रभास की किस फिल्म के सेट पर हुआ है।
इन दिनों प्रभास फौजी और स्पिरिट जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। जैसा कि सभी जानते हैं राजेश शर्मा हिंदी और बंगाली सिनेमा का एक बड़ा नाम है। बजरंगी भाईजान टॉयलेट एक प्रेम कथा भूल भुलैया जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में वह भूत बंगला में भी नजर आए थे। अब उनके फैंस सिर्फ यही दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर फिर से कैमरे के सामने लौट आए।