बात करते हैं पुणे के चर्चित केतन अग्रवाकेस की। इस केस में जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि की साजिश वारदात से एक दिन पहले ही रच दी गई थी। आरोप यह है कि 17 जून की शाम कोडवा इलाके के कैफे में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मुलाकात कर की पूरी प्लानिंग की थी। और यहीं पर कथित तौर पर कोड वर्ड तय किए गए और वारदात को अंजाम देने की रणनीति बनाई गई। अब उस कैफे का वीडियो और घटनाक्रम सामने आ चुका है जो पर आपको हम दिखा भी रहे हैं। जहां बैठकर इस सनसनीखेज की नीव रखी गई थी। और आपको बता दें कि आरोपी सिया और चेतन को पुलिस रिमांड पर भेज चुकी है और दोनों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। और अब आप पूरी खबर समझिए क्योंकि यह भी कहा जा रहा है कि यह जो सीसीटीवी फुटेज है यह उसी कैफे का है जहां सिया और उसके प्रेमी चेतन मिले थे और यहीं पर पूरी प्लानिंग की गई थी।
अब आपको खबर समझाते हैं। सबसे पहले आप यह समझिए कि आखिर पूरा मामला क्या है? तो सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने के लिए गए थे और इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। सिया पर मंगेतर केतन की हत्या करने का आरोप है और यह भी कहा जा रहा है कि इसमें वह अकेले नहीं है। उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी साथ है।
यानी कि चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या का आरोप लगा है। सिया और चेतन को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और दोनों से पूछताछ मामले की जांच अभी जारी है। अब आप यह समझिए कि पुलिस की पूछताछ के दौरान क्या-क्या जानकारी मिली है यानी सिया ने क्या-क्या बताया है। तो पुलिस ने बुधवार को दोनों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। सिया और चेतन एक दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि केतन को एक नहीं तीन-तीन बार मारने की कोशिश की गई थी। सबसे पहले 5 जून यानी कि 5 जून की तारीख को पहली कोशिश की गई। सिया ने किले पर जाने की ज़िद की। केतन उस दिन नहीं गया। फिर दूसरी बार जो यह तैयारी थी, वह 14 जून की थी। 14 जून को दूसरी कोशिश की गई। धक्का दिया लेकिन केतन बच गया। पूछने पर कहा सांप दिखा तो धक्का दिया।
इसके बाद 18 जून यानी कि तीसरी कोशिश। 18 जून को सिया ने तीसरी कोशिश की। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धक्का दिया और केतन खाई में गिर गया। केतन की हो गई। यह खबर सुनके मन में यह सवाल भी आता है कि आखिर क्यों सिया ने अपने ही मंगेतर की की? तो अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सिया शादी के लिए तैयार नहीं थी। बदनामी के कारण प्रेमी के साथ भागी नहीं। अब देखना होगा कि इस मामले में और क्या खुलासे होते हैं और केतन के हत्यारों को कब तक सजा मिलती है।