Cli

खोड़ा में 3 मदरसे सील, सूर्या के घर पर अब भी पुलिस, ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी।

Uncategorized

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अभी भी इलाके में पुलिस की मौजूदगी है. वहीं इस के बाद अब प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है, जिसमें अपराधियों के साथ-साथ अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में खोड़ा में प्रशासन ने तीन मदरसे सील कर दिए. मदरसा सुल्तान अलारफीन और मदरसा रहमानिया को सील किया गया है. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तीसरे और फाइनल डे पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

. खोड़ा में अभी भी पुलिस की मौजूदगी है. सूर्या चौहान के घर के पास अभी भी पुलिस तैनात है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है.

यह कार्रवाई 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कथित तौर पर उसके दोस्त असद और उसके साथियों द्वारा किये जाने के बाद की जा रही है. मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है. इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. कई दुकानें मंगलवार को बंद रहीं, जिनमें दोनों समुदायों के सदस्यों द्वारा संचालित प्रतिष्ठान भी शामिल थे. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं.

इस बीच, जिला प्रशासन और पुलिस ने खोड़ा में तीन दिवसीय ‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’’ शुरू किया, जिसके तहत किरायेदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अनाधिकृत संपत्तियों और संदिग्ध आपराधिक तत्वों का सत्यापन किया जा रहा है. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि इलाके में संचालित तीन मदरसों को सील कर दिया गया है, क्योंकि उनका संचालन बिना किसी मान्यता के किया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *