इंस्टाग्राम पर दोस्ती का एक खौफनाक किस्सा सामने आया। इस किसी ने समझाया कि किसी से दोस्ती करते वक्त सावधानी बरतना कितना जरूरी है।
एमपी के इंदौर इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें, राजस्थान के कोटा की रहने वाली युवती की करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर रुद्रांक्ष नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह बातचीत बढ़ती गई और दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान बन गई.
हालांकि इसी बातचीत के बाद अदिति ने उसे युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे अपने जाल में फंसाकर शादी का वादा करता रहा. इसी भरोसे के कारण युवती ने उस पर विश्वास कर लिया. बाद में जब मामला आगे बढ़ा और युवती ने शादी को लेकर सवाल किए, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया. इससे युवती को ठगी और धोखे का अहसास हुआ।
पीड़ित युवती ने आरोप लगाए हैं कि आरोप है कि युवक ने युवती से लगातार बातचीत के दौरान उसे शादी का भरोसा दिया. इसी भरोसे के चलते युवती उसके करीब आती चली गई. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी के बुलाने पर जब वह इंदौर पहुंची तो उसे पिपलियापाला स्थित एक होटल में ठहराया गया, जहां आरोपी ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी उसे ट्रेन से मनाली घूमाने ले गया, जहां कई बार उसके साथ गलत काम किया गया।
दोनों मनाली के बाद केदारनाथ भी गए, फिर वहीं से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की बात करने लगा।
बहरहाल इस वक्त शिकायत तिलक नगर थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस ने आरोपी को बडनगर से गिरफ्तार किया. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.