Cli

करीना ने बताई बहन की तकलीफ! किस बात का सता रहा गम?

Uncategorized

रात-रात भर रोने पर मजबूर करिश्मा कपूर। लोलू की तकलीफ का बहन करीना ने किया खुलासा। क्यों आंसू बहाकर रातें काटने पर मजबूर हुई एक्ट्रेस? कपूर परिवार की लाडली को आखिर किस बात का सताया गम? बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 52 साल की उम्र में भी अपनी ब्यूटी स्टाइल को लेकर लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। कपूर खानदान की लाडली बेटी लो भले ही 52 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन एक वक्त पर करिश्मा कपूर के चर्चे हर किसी की जुबान पर हुआ करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कपूर आज जिस मुकाम पर है उस पर पहुंचने के लिए लो ने जी जान से मेहनत करने के साथ-साथ खूब आंसू भी बहाए हैं। सबसे पहले तो बता दें आपको की यह किस्सा आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है। जब लो रात-रात भर आंसू बहाकर अपनी रातें काटा करती थी।

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 15 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और उस वक्त लोनलो को सिर्फ अपनी मां बबीता का ही सपोर्ट मिला। बल्कि एक्ट्रेस के पापा रणधीर कपूर ने उस वक्त एक्ट्रेस को सपोर्ट नहीं किया था। तो अपनी बहन की स्ट्रगल जर्नी पर करीना कपूर ने बात करते हुए सालों पहले कई खुलासे भी किए थे और बताया था कि करिश्मा कपूर ने फिल्मों में आने का

फैसला किया तो बबीता ने कुछ सलाह के लिए रणधीर कपूर को कॉल भी किया था। यही नहीं बेबो ने यह भी शेयर किया कि शुरुआती फेज में डैडी ने करिश्मा को सपोर्ट नहीं किया। लेकिन उतनी ही जल्दी वह पीछे भी हट गए। इसी बीच करिश्मा पूरे बॉम्बे में स्क्रीन टेस्ट देती रहती और रिजेक्शन का सामना भी करती थी। करीना कपूर ने इस दौरान यह भी कहा राज कपूर का नाम होने के बावजूद किसी ने करिश्मा का सपोर्ट नहीं किया। मेरी मां को बहुत संघर्ष करना पड़ा। लोलू रात-रात भर जागकर रोती थी।

मैं पर्दे के पीछे छिप कर देखती थी। यही नहीं आगे भी करीना ने यह शेयर किया कि मैंने अपनी मां और बहन के साथ बहुत कुछ देखा है। मैंने उनकी जिंदगी को करीब से महसूस किया है। लोग उन्हें कैसे नीचा दिखाते थे। वो रोती थी और सो जाती थी। मां हमेशा कुछ ना कुछ करती रहती थी। उन्होंने अकेले ही हमारी परवरिश की। छोटे-मोटे बिजनेस के अलावा उनका रियलस्टेट का बिजनेस भी है।

यह सब कुछ बहुत मुश्किल था। लेकिन बबीता ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार करिश्मा ने 1991 में प्रेम कैदी से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया और उस वक्त लो महज 16 साल की थी। गौर करने वाली बात है कि करिश्मा कपूर ने डेब्यू के बाद फिर मुड़कर पीछे कभी भी नहीं देखा। 90ज के दशक की टॉप एक्ट्रेस बनी करिश्मा कपूर आज 52 साल की उम्र में भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और इस उम्र में भी अपने चाम और ब्यूटी से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *