Cli

21 की उम्र में बिन ब्याही मां बनी थी रवीना टंडन? विरोध के बावजूद उठाया बड़ा कदम!

Uncategorized

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन के दो बच्चे राशा और रणवीर वर्धन हैं। जिनके बारे में सभी को मालूम है। जहां राशा फिल्मों में एक्टिव है, वहीं उनका बेटा लाइममेट से दूर रहता है। मगर क्या आपको मालूम है कि रवीना की दो नहीं बल्कि चार औलाद हैं। चारों बच्चे साथ में पले पड़े हैं। जी हां, राशा, रणवीर के अलावा उनकी दो और बेटियां हैं। जिनका नाम पूजा और छाया है। जिन्हें रवीना ने शादी से पहले महज 21 साल की उम्र में गोद लिया था। हालांकि उस दौर में बिना शादी बच्चों की मां बनना बहुत बड़ी बात थी। रवीना को भी उस समय खूब ताने मिले। यहां तक कि घरवाले भी उनके खिलाफ थे। उन्हें कहा गया कि तुमसे कोई शादी नहीं करेगा। दो बच्चियों की जिम्मेदारी के साथ कोई पुरुष तुम्हें नहीं अपनाएगा।

हर कोई सोचेगा कि तुम्हारी बिना शादी दो बेटियां हैं जिन्हें तुमने छिपा कर रखा। मगर रवीना ने किसी की नहीं सुनी और 8 साल की पूजा और 11 साल की छाया को गोद ले लिया। उनका कहना था कि अगर कोई उनसे प्यार करता है तो उसे उनके बच्चे, पालतू जानवर और उनके पूरे परिवार को स्वीकार करना होगा। हालांकि अनिल थंडानी ने उनकी यह शर्त भी मंजूर कर ली थी। तब जाकर रवीना ने शादी के लिए हां बोला था। कहा जाता है कि यह उनकी कजन की बेटियां थी।

दोनों के सिर से छोटी उम्र में माता-पिता का साया उठ गया। तब बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। उस वक्त एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठाया। उस वक्त रवीना खुद उम्र में छोटी थी और उनका करियर भी पीक पर था। लेकिन वो इन सब चीजों की परवाह किए बिना सिंगल मदर बनी और मां की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था कि बेटियों को गोद लेना आसान था लेकिन उसके बाद के ताने सहना मुश्किल था। तब लोगों ने मुझ पर खूब सवाल उठाए थे। रवीना ने कहा कि 21 साल की उम्र मायने नहीं रखती। मायने रखता था कि उन्होंने एक अच्छा फैसला लिया। दुनिया को दिखा दिया कि वह कितने गलत थे। रवीना की अनिल संग शादी हुई।

उस वक्त पूजा और छाया ही उनको मंडप तक लेकर आई थी। आज रवीना की दोनों गोद ली हुई बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनों अच्छी पली बड़ी और वर्किंग है। बेटी छाया एयर होस्टेस तो पूजा इवेंट मैनेजर है। रवीना नानी भी बन चुकी है और बॉलीवुड की सबसे यंग नानी में शुमार है। पूजा और छाया का ना सिर्फ मां रवीना संग बल्कि उनके बायोलॉजिकल बच्चों संग भी काफी अच्छा बॉन्ड है। राशिद थंडानी ने फेमिना को दिए इंटरव्यू में बताया था कि चारों भाई-बन अक्सर ही दो टीमें बना लेते हैं और खूब मस्ती करते हैं। जहां छाया रणवीर एक टीम में हो जाते हैं। वहीं राशा और पूजा एक साथ होती हैं।

राशा ने बताया कि जब वह चारों एक साथ होते हैं तो पूरी पागलपंती करते हैं। छाया दीदी और रणवीर थोड़े शांत स्वभाव के हैं। लेकिन पूजा दीदी और मैं हम दोनों उनसे लड़ भी सकते हैं और बहस भी कर सकते हैं। रवीरा ने कभी अपनी गोद ली हुई और रियल बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने साबित कर दिया कि इरादे अच्छे हो तो कोई भी मुश्किल आपको हरा नहीं सकती। खून के रिश्ते से बड़े होते हैं इंसानियत के रिश्ते। वीडियोस के लिए आप नारी के पेज को YouTube पर सब्सक्राइब, Facebook पर लाइक और inा पर फॉलो करना ना भूलें। लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *