Cli

गोविंदा को लेकर ये क्या बोल गए अनुपम खेर, मचा त!हल! का

Uncategorized

गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही चर्चाओं ने कई बॉलीवुड सितारों का ध्यान खींचा है। और अब इस पूरे मामले पर सीधे गोविंदा के पुराने दोस्त और को-स्टार अनुपम खेर की तरफ से एक प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुपम खेर ने गोविंदा के लिए कुछ ऐसा कहा है जो सुनकर एक्टर को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन सवाल है, आखिर अनुपम को गोविंदा को कॉल करने की जरूरत क्यों महसूस हुई?

दरअसल, गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं और को-स्टार कोमल रानी के साथ लगातार सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो ने इस पूरे मामले को और हवा दे दी है। हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी एक साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने गए थे। गौर करने वाली बात यह थी कि सुनीता आहूजा भी कुछ घंटे पहले वहां अकेले दर्शन करने गई थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके साथ दिखने को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, और इसी बीच जब अनुपम खेर से गोविंदा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं।अनुपम के मुताबिक, उन्होंने गोविंदा के साथ लगभग 10 से 12 फिल्मों में काम किया है, और उनके अनुसार एक्टिंग, डांसिंग और खास तौर पर इम्प्रोवाइजेशन में गोविंदा को टक्कर देना आसान नहीं है।

लेकिन इसके बाद अनुपम ने कुछ ऐसा कहा जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की प्राइवेट लाइफ या उसकी आदतें उसकी पूरी जिंदगी और उसके काम पर हावी नहीं होनी चाहिए। मतलब, अनुपम का इशारा साफ था कि गोविंदा की प्राइवेट लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके काम को भी पहचाना जाना चाहिए।और दोस्तों, अनुपम ने यह भी साफ किया कि वह होते कौन हैं गोविंदा को जज करने वाले। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बार गोविंदा को कॉल भी किया था। गोविंदा ने कहा था कि वह उन्हें वापस कॉल करेंगे।

लेकिन अनुपम बस गोविंदा से एक ही बात कहना चाहते हैं। ये वक्त भी गुजर जाएगा। यानी, अनुपम का मानना है कि जिंदगी में अच्छे और बुरे दोनों दौर आते हैं, और ये मुश्किल वक्त भी हमेशा नहीं रहने वाला है।अपनी जिंदगी से उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री में लगभग 41 साल से हैं और इस दौरान उन्होंने भी कई अच्छे और बुरे दिन देखे हैं। लेकिन वक्त गुजरने के बाद लोग अक्सर जिंदगी के सिर्फ अच्छे हिस्सों को ही याद रखते हैं। अनुपम ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि गोविंदा अपने आसपास की परिस्थितियों और अपनी जिंदगी में चल रही चीजों में उलझे हुए हैं। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि गोविंदा ने अभी हार नहीं मानी है।

अनुपम ने उनके लिए दुआ करने की बात कही और उम्मीद जताई कि गोविंदा शानदार कमबैक करेंगे और पहले से भी ज्यादा काम करेंगे।अब देखना यह है कि गोविंदा की जिंदगी का यह मुश्किल दौर आखिर कब खत्म होता है, और क्या यह वाकई वैसे ही गुजर जाएगा जैसा अनुपम खेर ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *