Cli

सलमान ने आखिर क्यों मुंडवाया सिर? क्या कोई बीमारी है वजह?

Uncategorized

कल बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा तो आपने देखा ही था। ट्रोलिंग को लेकर सलमान ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लेकिन इसी बातचीत में सलमान खान ने अपने उस लुक के बारे में भी बात की जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा था। आखिर सलमान खान ने अपना सिर क्यों मुंडवाया था? क्या उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया या फिर उनकी किसी नई फिल्म का लुक था? ऐसे तमाम सवाल थे जो कि सोशल मीडिया पर सलमान को लेकर बहुत टाइम से किए जा रहे थे।

लेकिन फाइनली खुद सलमान खान ने अब इन सवालों का जवाब दिया। कुछ टाइम पहले सलमान खान जब सिर मुंडवाए नजर आए तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी। कोई कहने लगा कि सलमान खान टकले हो गए हैं तो किसी ने कहा कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि शायद सलमान खान अपनी किसी नई फिल्म के नए लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं।

लेकिन अब खुद सलमान खान ने बता दिया है कि उन्होंने सिर क्यों मुंडवाया था। बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि लोग उनसे पूछ रहे थे टगला हो गया है क्या? हेयर ट्रांसप्लांट कराया है क्या? सलमान खान ने बताया कि यह किसी हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने ना ही किसी फिल्म के लिए ऐसा किया है। उन्होंने बताया कि उनके बहुत करीबी दोस्त कुमुद रानी का कुछ टाइम पहले निधन हो गया था। कुमुद सलमान के परिवार के काफी करीबी दोस्त थे। सलमान ने बताया कि उनके दोस्त के जाने के बाद उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था। यानी जिस लुक को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें कर रहे थे उसकी असली वजह सलमान ने अब खुद बता दी है।

लेकिन सलमान की बात यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हर इंसान हर चीजों को आसानी से नहीं ले पाता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार लोगों के बारे में ऐसी बातें लिख दी जाती हैं, जो सच नहीं होती, जिसका असर उन लोगों पर बहुत बुरा पड़ता है। सलमान खान ने ट्रोलर्स की भाषा पर सवाल उठाया और

कहा कि अगर किसी को उनकी फिल्म पसंद नहीं है तो फिल्म मत देखिए। लेकिन किसी के बारे में गलत बातें लिखकर उसे परेशान करने की कोई जरूरत नहीं। यानी कल जिस ट्रोलिंग को लेकर सलमान खान का गुस्सा देखने को मिला। अब उसी बातचीत को उन्होंने अपने सिर मुंडवाने की असली वजह भी बताई। तो सलमान खान का यह नया लुक आखिर किसी फिल्म के लिए था या हेयर ट्रांसप्लांट के लिए नहीं। तो सलमान खान का यह नया लुक आखिर फिल्म के लिए था या हेयर ट्रांसप्लांट के लिए? नहीं सलमान खान ने खुद बता दिया कि इसके पीछे उनके करीबी दोस्त की निधन था और इसी वजह से उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *