संध्या बेंदनी की देवरानी का तलाक 12 साल बाद पति से अलग हुई कनिका कॉलेज फ्रेंड संग बस आया था घर बरसों बाद लिया डिवोर्स ओशो आश्रम में मिली शांति तो लिया सन्यास का फैसला अब अकेले पाल रही इकलौता बेटा सिंगल मदर की लाइफ पर किया बड़ा खुलासा सीरियल दिया और बाती हम की हसमुख मीनाक्षी राठी तो याद होगी .
आपको जी हां वही मीनाक्षी जिन्होंने संध्या बीनी की देवरानी के तौर पर घर-घर में पहचान बनाई थी। मीनाक्षी के रोल में कनिका माहेश्वरी को खूब पसंद किया गया था। इन दिनों कनिका कलर्स के पॉपुलर शो शहर होने को है में हुसनारा के रोल में नजर आ रही हैं। इस रोल में भी कनिका को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस वक्त कनिका अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कनिका ने एक इंटरव्यू में तलाक के बाद की जिंदगी और बेटे की परवरिश को लेकर बात की है।
जी हां, टूट चुकी है कनिका की शादी। कनिका की एक्टिंग को सराहाने वाले फैंस को भी शायद ही यह जानकारी होगी कि हमेशा मुस्कुराने वाली कनिका अपनी इस मुस्कान के पीछे अपनी हंसती खेलती जिंदगी के उजड़ने और शादी टूटने का गम छुपाए हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कनिका ने साल 2012 में अपने कॉलेज फ्रेंड अंकुर घई के साथ शादी की थी। इसके बाद यह एक बेटे के पेरेंट्स भी बने। हालांकि कुछ ही साल बाद कनिका और अंकुर के बीच डिफरेंसेस बढ़ने लगे और फिर शादी के 12 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया।
कई साल पति से अलग रहने के बाद कनिका ने साल 2024 में पति अंकुर से तलाक ले लिया और अब डिवोर्स के लगभग 2 साल बाद कनिका ने पहली बार अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में 45 साल की एक्ट्रेस ने सिंगल मदर होने के चैलेंजेस और पति से सेपरेशन के बाद बदले हालातों को लेकर बात की है। इंटरव्यू में कनिका से उनके तलाक के बारे में सवाल पूछा गया था कि किन वजहों के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा और यह डिसीजन उनके लिए कितना मुश्किल था? जिस पर एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा कि सेपरेशन का फैसला मेरे लिए काफी मुश्किल था।
लेकिन जब दो लोगों में बात होना बंद हो जाए तो अलग होना बेहतर होता है। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी कनिका को मिली। जहां अंकुर घई दिल्ली में रहते हैं तो वहीं कनिका अपने बेटे के साथ मुंबई में रहती हैं। वह अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं। सिंगल मदर होकर बेटे की परवरिश करना कितना चुनौती भरा है.
इसके बारे में भी उन्होंने बताया। कनिका ने कहा कि सिंगल मदर होना मेरे लिए मुश्किल है। मेरा बेटा मेरे कंधे तक आ गया है। उसके साथ कभी पिता का रोल निभाना होता है तो कभी मां का नरम भी रहना पड़ता है और सख्त भी। कई सारे चैलेंज आते हैं लेकिन मैं कर रही हूं।
जानकारी के लिए बता दें कि कनिका माहेश्वरी ओशो आश्रम जाकर नियो सन्यास ले चुकी हैं। साल 2025 में कनिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कुछ साल पहले वो एक दोस्त की सलाह पर ओशो आश्रम गई थी। जहां उन्होंने तकरीबन 6 महीने बिताए और फिर नियो सन्यास लेने का फैसला किया। जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव आए और अब वो सिंगल मदर बनकर लेविश लाइफ जी रही हैं।