Cli

कंगना- ऋतिक के विवाद का असली सच आया सामने, मचा हड़कंप!

Uncategorized

मैं थोड़ा बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं। यह कहा है सीजेपी के प्रमुख प्रवक्ता सौरभ दास ने जिन्होंने बीजेपी की सांसद कंगना रेनॉट को लेकर के अपनी बात रखते हुए उन पर तंज कसा और ऋतिक रोशन का जिक्र कर दिया। लेकिन ऋतिक का नाम सामने आते ही कंगना और रितिक की वह पुरानी कंट्रोवर्सी भी फिर से चर्चा में आ गई है जिसने साल 2016 में बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

लेकिन यह कंट्रोवर्सी क्या थी और इस पूरे मामले में क्या कुछ हुआ था? किसने क्या दावा किया था? चलिए हम आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल कंगना रनौत और ऋितिक रोशन ने साल 2010 में फिल्म काइट्स में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों क्रिश 3 में भी साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों की नजदीकियों को लेकर के भी खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया। लेकिन साल 2016 में कंगना ने एक बयान में इस कथित रिलेशनशिप को लेकर के पुराने चर्चाओं को काफी हवा दे दी थी।

क्योंकि को दिए अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अपने एक्स को सिली कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके एक्सेस उनका अटेंशन पाने के लिए सिली काम करते हैं। कंगना ने रतिक का नाम नहीं लिया था। लेकिन मीडिया में इसे ऋतिक से जोड़कर ही देखा गया। इसके तुरंत बाद ही ऋतिक रोशन ने भी एक ट्वीट कर दिया था और उसमें भी अफेयर की और मीडिया वालों की बात लिखी थी और यह तंज भरा जवाब था और यहीं से दोनों के बीच का विवाद खुलकर के सबके सामने आने लगा। इसके बाद रितिक की तरफ से कंगना को एक लीगल नोटिस भी भेजा गया।

जिसमें उन्होंने कंगना से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और कथित अफेयर को लेकर के अपनी बात साफ करने को भी कहा था। रितिक ने साफ तौर पर इस तरह के किसी रिलेशनशिप से इंकार किया था और रितिक ने आरोप लगाया था कि कंगना काफी समय से इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में दोनों के बीच रिलेशनशिप होने की बातें कह रही हैं। लेकिन कंगना ने माफी मांगने से इंकार कर दिया था और 1 मार्च 2016 को रितिक को काउंटर लीगल नोटिस भेज दिया था।

यानी कि अब मामला सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया था बल्कि दोनों तरफ से लॉयर्स आमने-सामने आ चुके थे और यहीं से इस पूरी कहानी की सबसे बड़ी कड़ी भी सामने आई थी। यानी कि ईमेल्स की कहानी। रितिक के वर्जन के मुताबिक उनकी और कंगना की जो मुलाकात थी वह 24 मई 2014 को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुई थी। जहां कंगना ने उनसे कहा कि उन्होंने क्वीन में उनके काम की तारीफ करते हुए जो एक कांग्रेचुलेशन मेल भेजा है। लेकिन वृत्तिक का कहना था कि उन्होंने वह ईमेल किया ही नहीं है और फिल्म देखी ही नहीं थी और जिस ईमेल की वो बात कर रही थी जिससे वह मेल भेजा गया था वो उनकी ईमेल आईडी नहीं थी।

इसके बाद उन्होंने कंगना को अपनी असली ईमेल आईडी दी थी। रितिक की तरफ से आरोप लगाया गया कि इसके बाद कंगना ने उनकी असली ईमेल आईडी पर बड़ी संख्या में ईमेल्स भेजे थे। जिनकी संख्या 1430 से भी ज्यादा बताई जाती है। रितिक का कहना था कि उन्होंने इन ईमेल्स को इग्नोर किया था। लेकिन यह सिलसिला उनके लिए मेंटल स्ट्रेस और हरासमेंट का कारण बन गया था। रतिक का यह भी आरोप था कि किसी ने उनकी आइडेंटिटी का इस्तेमाल करते हुए कंगना से संपर्क किया था और इसी कथित इंपरसेशन को लेकर के उन्होंने मुंबई पुलिस में साइबर क्राइम कंप्लेंट भी दाखिल की थी। वहीं कंगना की कहानी इससे बिल्कुल अलग थी।

उनका साफ कहना था कि जिस ईमेल आईडी पर दोनों के बीच बातचीत हुई थी, वह किसी और की नहीं बल्कि खुद रितिक ने ही दी थी। कंगना के मुताबिक रितिक अपनी पर्सनल सिचुएशन की वजह से एक नई ईमेल आईडी से उनसे बातचीत करना चाहते थे और उन्होंने यह भी कहा था कि और दोनों के बीच कम्युनिकेशन, उनकी जानकारी और सहमति से ही हुआ था। कंगना की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया था कि दोनों के बीच रिलेशनशिप था और उनके पास उस रिलेशनशिप से जुड़े ईमेल्स और दूसरे एविडेंसेस भी मौजूद थे। यानी कि एक तरफ ऋतिक रिलेशनशिप से साफ इंकार कर रहे थे और दूसरी तरफ वहीं कंगना यह कह रही थी कि रिलेशनशिप था और ईमेल्स उसी का हिस्सा थे। लेकिन ईमेल्स के अलावा भी दोनों की तरफ से एक दूसरे को लेकर के कई गंभीर दावे किए गए थे।

रितिक ने आरोप लगाया था कि कृष 3 की आउटडोर शूटिंग के दौरान कंगना ने कथित तौर पर शराब के नशे में कास्ट और क्रू के सामने बहुत हंगामा किया था। रितिक के मुताबिक बाद में कंगना की बहन रंगोली ने उनसे बात की थी और उनसे कंगना की कथित मेडिकल कंडीशन के बारे में किसी को ना बताने की भी अपील की थी। हालांकि कंगना ने इस पूरे आरोप को भी बिल्कुल खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्हें ऐसी कोई कंडीशन नहीं थी। ऋितिक ने यह भी दावा किया था कि कंगना ने उनके पिता राकेश रोशन से संपर्क किया था। लेकिन राकेश रोशन ने भी साफ कर दिया था कि रितिक उनके साथ रिलेशनशिप में इंटरेस्टेड नहीं है।

वहीं कंगना ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा था कि वह रतिक या उनके परिवार के लिए कोई अनजान व्यक्ति नहीं थी। उनके मुताबिक उन्हें साल 2011 में और 12 में रितिक की बहन की बर्थडे पार्टीज में भी बुलाया गया था। यानी कि कंगना का कहना था कि दोनों के बीच पहचान और बातचीत काफी पहले से ही थी। वहीं कंगना ने अपने काउंटर नोटिस में भी यह कहा था कि जिस इंटरव्यू में उन्होंने अपने सिली एक्ट का जिक्र किया था उसमें भी उन्होंने रितिक का नाम नहीं लिया था। बल्कि उनके मुताबिक ऋतिक ने खुद इस बयान पर प्रतिक्रिया देकर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था और इसी वजह से लोगों ने मान लिया था कि उनका इशारा रितिक की तरफ था और इसके बाद यह मामला और भी ज्यादा पर्सनल और लीगल होता चला गया क्योंकि दोनों एक दूसरे के दावों को सार्वजनिक तौर पर खारिज करने लगे और यही विवाद आगे चलकर के तक भी पहुंच गया। इसके बाद ऋतिक ने जो शिकायत की थी उसी के बेसिस पर मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू करी। ऋतिक ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस भी इन्वेस्टिगेशन के लिए दिए थे। लेकिन पुलिस उस कथित व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई जो रितिक बनके ईमेल अकाउंट इस्तेमाल कर रहा था।

नवंबर 2016 में साइबर क्राइम सेल की इन्वेस्टिगेशन को लेकर के केस क्लोज़र की बात भी सामने आई थी। हालांकि रितिक की लीगल टीम ने कहा था कि मामला पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और इन्वेस्टिगेशन अभी भी जारी है। इसके बाद साल 2017 में कंगना ने इंडिया टीवी के आप अदालत में पहुंचकर के इस पूरे विवाद पर खुलकर के बात कही थी। उन्होंने अपने और रितिक के कथित रिलेशनशिप को लेकर के भी अपना पूरा पक्ष रखा था और उन पर कई आरोप भी लगाए थे और कहा था कि इस पूरे विवाद के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। यह इंटरव्यू इसलिए भी बहुत अहम था क्योंकि कंगना ने पहली बार इतने बड़े पब्लिक प्लेटफार्म पर इस पूरी कंट्रोवर्सी और ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप पर एकदम खुलकर के बात कही थी। इसके जवाब में रितिक ने भी एक लंबा चौड़ा पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया था।

उन्होंने कंगना के रिलेशनशिप वाले दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था और कहा था कि जिस ईमेल आईडी को लेकर के पूरा विवाद है वह उनकी नहीं है। इसके बाद रितिक ने भी अर्नभ गोस्वामी को दिए इंटरव्यू में भी ऐसी कई सारी बातें कही थी जिसमें उन्होंने यह भी कहा था कि वह काफी समय तक चुप रहे लेकिन जब मामला पब्लिक हो गया है तो उन्हें अपनी तरफ की कहानी भी सामने रखनी पड़ेगी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद साल 2020 में भी रितिक की पुरानी साइबर क्राइम कंप्लेंट को मुंबई पुलिस की साइबर सेल से क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट यानी कि सीआईयू को ट्रांसफर कर दिया गया और फरवरी 2021 में रितिक ने सीआईयू के सामने अपना स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कराया था।

उन्होंने ढाई घंटे वहां पर बिताए थे और अपना स्टेटमेंट दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे यह कंट्रोवर्सी मीडिया की सुर्खियों से दूर होने लगी। 2021 में ऋतिक रोशन ने क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के सामने अपना स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कराया था। लेकिन इसके बाद इस मामले में ऐसा कोई भी बड़ा कानूनी निष्कर्ष सामने नहीं आया जिससे यह साफ हो सके कि कंगना और रितिक के बीच में रिलेशनशिप था या नहीं। इसकी सच्चाई क्या थी या जिस ईमेल अकाउंट को लेकर के विवाद हुआ था, उसे आखिर कौन चढ़ा रहा था? यानी कि इस पूरे मामले में दोनों के वर्जनंस अपनी-अपनी जगह पर बने रहे। कंगना लगातार कहती रही कि दोनों के बीच अच्छा खासा रिलेशनशिप था। जबकि ऋतिक रोशन ने इस बात से साफ इंकार किया था और उनका कहना था कि उनकी आइडेंटिटी का इस्तेमाल करके कथित तौर पर ईमेल्स भेजे गए हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन भी उस व्यक्ति को नहीं ढूंढ पाई थी और पहचान नहीं कर पाई थी जो वो ईमेल भेज रहा था। और यही वजह रही कि इस विवाद का कोई ऐसा फाइनल आंसर सामने नहीं आया। यानी कि दोनों में से किसी की भी कहानी साबित नहीं हो सकी थी।

हालांकि समय के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ गए और करियर में भी आगे बढ़ गई। कंगना राजनीति में सक्रिय हुई और लोकसभा सांसद बन गई। वहीं ऋतिक रोशन फिल्मों में लगातार काम करते रहे। लेकिन 2016 का यह विवाद दोनों के नाम के साथ आज भी जोड़ा जाता है और यही वजह है कि इस पूरे विवाद को बॉलीवुड की सबसे चर्चित कंट्रोवर्सीज में से भी एक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *