Cli

रात के अंधेरे में रेखा को घर बुलाया और फिर… जया बच्चन के एक वाक्य ने खत्म कर दिया अमिताभ का अफेयर!

Uncategorized

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस रही जया बच्चन जिनको आज लोग गुस्से की वजह से जानते हैं। उनके अक्सर वीडियो उनके गुस्से की वजह से वायरल होते हैं। कभी वह किसी का हाथ झटक देती हैं तो कभी संसद के बाहर भी कई बार मीडिया वालों के ऊपर भड़ाक उठती हैं। लेकिन क्या यह गुस्सा उनके घर के बाहर का ही है या फिर उनके घर के अंदर भी और परिवार वालों के सामने भी यह गुस्सा निकलता है? इसको लेकर के एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल परिवार के लोगों ने ही इसको लेकर के स्पष्ट किया है कि जया बच्चन जब भी बाहर साथ में निकलती हैं तो उनका विशेष ख्याल किया जाता है।

इस मामले को लेकर के अभिषेक बच्चन ने एक खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं, ऐश्वर्या, पापा और मम्मी। अगर हम चारों लोग साथ में कहीं जाते हैं तो मम्मी को छोड़ के हम सभी लोग आपस में एक दूजे का हाथ पकड़ लेते हैं और भगवान से मन ही मन प्रार्थना करते हैं कि मम्मी किसी बात पर भड़क ना जाएं। अगर कभी श्वेता दीदी हमारे साथ होती हैं, तो हम उन्हें मम्मी के साथ रखते हैं।

यह बात अभिषेक बच्चन ने कॉफी वितकरण में कही थी। उन्होंने अपनी मां जया बच्चन के बारे में यह खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जया बच्चन बहुत गुस्सैल हैं और इसी गुस्से की वजह से कई बार आलोचनाएं भी होती हैं। दरअसल करण के शो में अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा भी मौजूद थी। श्वेता नंदन ने एक बार यह कहा था कि उनकी मां को अपने आसपास ज्यादा भीड़ बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर बहुत लोग उनके आसपास हो तो वो क्लस्ट्रोफोबिक हो जाती हैं यानी घबराने लगती हैं और ना ही उन्हें यह बात अच्छी लगती है कि आसपास कोई उन्हें घेरे और बिना पूछे कोई उनकी तस्वीर ले।

मगर लोग फिर भी बाज नहीं आते। वैसे एक वीडियो आपको अक्सर याद आता होगा जब भी जया बच्चन की बात होती है। दरअसल एक्टर मनोज कुमार जी की याद में एक शोक सभा थी। वहां भी जया बच्चन एक महिला का हाथ झटकते हुए दिखाई दी थी। यह वीडियो यदा कदा कभी भी सोशल मीडिया पर नजर आ जाता है और इसीलिए कई बार मीडिया में उन्हें क्रिटिसाइज भी किया गया है। लेकिन जय बच्चन के बारे में आपको बता दें कि वो एफटीआईआई से ग्रेजुएट हैं। यानी एक ट्रेंड अदाकारा हैं और उनकी फिल्मोग्राफी इस बात की पुष्टि करती है। लेकिन एक घटना और है जहां पर उन्हें बेहद गुस्सा होना चाहिए। उन्हें गुस्से से फट पड़ना चाहिए। लेकिन वह बेहद शांत रही। क्या है वह किस्सा बताते हैं आपको। दरअसल रेखा जी और उनका एक किस्सा है। यह बात तब की है जब अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच में कथित तौर पर अफेयर जोरों पर था। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसके बारे में चर्चा किया करती थी और जया बच्चन को भी उस अफेयर के बारे में खबर थी। एक दिन अमिताभ बच्चन शहर से बाहर चले गए थे किसी काम से। वह बाहर कहीं गए हुए थे शूटिंग वगैरह के लिए। तभी जया बच्चन ने अचानक रेखा को अपने घर में रात में डिनर पर बुलाया। रेखा को पता था कि जया बच्चन उनके और अमिताभ बच्चन के अफेयर के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ हैं। मगर फिर भी उन्होंने जया बच्चन का न्योता स्वीकारा और यह सोचती रही कि जया बच्चन पक्का उनके ऊपर भड़कने वाली हैं और आज तो गुस्सा निकल कर के ही सामने आएगा।

मगर जब रेखा जय बच्चन के घर पहुंची तो नजारा एकदम उलट था। जय बच्चन रेखा पर बिल्कुल भी नहीं भड़की। उन्होंने बहुत अच्छी तरीके से रेखा का स्वागत किया। बड़े प्यार से रेखा के लिए खाना परोसा और बड़ी सभ्यता के साथ रेखा के साथ हंसती खिलखिलाती और बातचीत करती हुई नजर आई। लेकिन जब रेखा जाने लगी तो जय बच्चन ने उनसे एक बात कही। जय ने रेखा से कहा कि मैं अमित को छोड़ने वाली बिल्कुल भी नहीं हूं। और कहा जाता है कि इसी दिन के बाद से रेखा को इस बात का अंदाजा हो गया था कि वह और अमिताभ कभी एक दूजे के नहीं हो सकेंगे और उसी दिन के बाद अमिताभ से रेखा ने अपनी राहें जुदा कर ली थी। फिलहाल इस खबर को लेकर के और जया बच्चन के गुस्से को लेकर के आप क्या सोचते हैं? शेयर कीजिए अपनी राय। अपना ओपिनियन हमारे साथ। देखते रहिए स्टेट मिरर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *