Cli

अपने दादा के खिलाफ FIR कराने पहुंचा मासूम बच्चा, फिर पुलिस ने जो किया उसने सबके होश उड़ा दिए।

Uncategorized

बिहार के औरंगाबाद से जो खबर आई है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक 5 साल का पोता अपने दादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर इस पोते ने कहा कि दादाजी गाली देते हैं। मेरी मां और मुझे आप केस दर्ज कीजिए।

जिसके बाद पुलिस वालों ने जो किया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। किस तरीके से यह मासूम थाने पहुंचा है। उसने क्या कुछ कहा है? पुलिस ने क्या कुछ किया? सब कुछ हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं। बिहार के औरंगाबाद से एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। एक मासूम अपने दादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा।

मासूम ने जो कहा उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। इस मासूम ने कहा कि मेरे दादाजी मेरी मां और मुझे देते हैं और आप लोग एफआईआर दर्ज कर लीजिए। हम आपको तस्वीरें दिखा रहे हैं। यह वही मासूम है जो एफआईआर दर्ज कराने के लिए अब थाने पहुंचा था। जिसके बाद जो थानेदार है उन्होंने पुलिस की टीम मासूम के साथ उसके घर पर भेजी और फिर टीम को यह आदेश भी दिया गया कि आप घर जाइए और वहां पर जाकर पूरे मामले को समझिए। यह मासूम है जिसने थाने पहुंचकर अपने दादा जी के खिलाफ एफआईआर करने की बात कही।

औरंगाबाद के गोह से यह खबर आई जहां 5 साल का बच्चा दादा से नाराज होकर थाने पहुंचा। गो थाने पहुंचकर उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि बूढ़े पर केस करना है। यानी अपने दादा जी के खिलाफ यह केस करवाने गया था। क्या कुछ कह रहा है ये बच्चा? चलिए हम आपको सुना देते हैं। बूढ़ा पे केस करना है। जाओ घर पे पुलिस से जांच करवा लेना। अब पूछना कि काहे मारे थे। ठीक है ना?

उनका सब अपना के ठीक हो जाएगा। उनको बोल दिया जाएगा आप बदमाशी नहीं करेंगे। ठीक है ना? जाइए देख लीजिए इनके मैटर को क्या नाम है बाबू राजकुमार राजकुमार पापा का नाम पिंटू सोनी गांव देवरा थाना गो अच्छा का दिक्कत है आपको कोई मारा डाटा है के बूढ़ा कहां के देवरा के बूढ़ा किस लिए मारा ऐसे ही तो मम्मी पापा को बोले तो मम्मी का बोली गो जाओ बोली और क्या करने के लिए बोली किसको बुला के लाने के लिए पुलिस को तो क्या करना है उसको केस करना है हां कैसे आए आए हैं आप यहां पे किसी के साथ आए हैं कि अकेले आए हैं? अकेले आए हैं। किस चीज से आए हैं? टेमो से। अच्छा अच्छा। तो वो बूढ़ा पर केस कर दिया जाए? अच्छा अच्छा। बूढ़ा के घर देखे हैं ना आप? चलिए ठीक है हम आपका केस कर लेते हैं। तो सुना आपने अपने दादा जी पे ये बच्चा इतना नाराज था कि ये गुस्सा हो गया और यह सीधे गोह थाने पहुंचा जहां पर इसने अपनी शिकायत पुलिसकर्मियों के सामने रखी।

उन्हें बताया कि उनके दादाजी क्या करते हैं जिससे जो पुलिसकर्मी थे उन्होंने एक टीम का गठन किया और इस मासूम के साथ इसके घर पर उस टीम को भेजा गया। जो थाना अध्यक्ष थे उन्होंने पुलिस टीम को यह आदेश दिया कि आप घर जाइए और जाकर पूरे मामले का पता लगाइए। क्यों इनके दादा जी ऐसा करते हैं यह भी जानिए। बड़ी ही शांति से जो थाना अध्यक्ष थे जो पुलिसकर्मी थाने में उस वक्त मौजूद थे उन्होंने इस मासूम की बातों को सुना। मासूम की बातों पर तुरंत एक्शन लिया और सीधे इसके घर पर पुलिसकर्मियों को भेज दिया गया। हम आपको बता दें ये पूरा मामला औरंगाबाद के गोह का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मासूम की इस कारनामे को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। साथ ही उस दादा के बारे में भी जानना चाहते हैं जिससे परेशान होकर यह मासूम थाने पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *