सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की जिंदगी में नए सफर की शुरुआत हो चुकी है। जिस शादी को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी। अब उसकी फाइनली फोटोस भी सामने आ गई। मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब के मदीना शहर में निकाह कर लिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनकी दुल्हन तानिया है कौन? क्या वह भी सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी है या फिर ग्लैमर वर्ल्ड से उनका कोई रिश्ता नहीं? सबसे पहले बात करते हैं उस वेडिंग कार्ड की जिसने मिस्टर फैजू की शादी को लेकर चर्चाएं तेज कर दी थी। एक्ट्रेस युविका चौधरी के ब्लॉग में शादी के कार्ड की झलक दिखाई दी थी।
इस कार्ड पर मिस्टर फैजू और तान्या का नाम लिखा था। इसके बाद फैंस के बीच जो सवाल उठने लगे कि आखिर तानिया है कौन? क्या सच में वही फैजू की होने वाली दुल्हन है? तो आपको बता दें कि फाइनली निकाह की फोटो सामने आने के बाद शादी भी कंफर्म हो चुकी है। मिस्टर फैजू ने अपनी शादी की फोटो को शेयर किया और बताया कि मदीना जैसी पाक जगह पर उन्हें अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह करने का मौका मिला और उनके लिए यह सब कुछ किसी सपने से कम नहीं है।
लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल कि आखिर तानिया है कौन? मीडिया रिपोर्ट्स में तानिया का नाम निकत फातिमा बताया जा रहा है। वायरल वेडिंग कार्ड में मोहम्मद मुदस्सिर और निकत फातिमा नाम का भी जिक्र था। इसी वजह से रिपोर्ट्स में तानिया और निकत फातिमा को एक ही शख्स बताया जा रहा है। परिवार, पेशे और सोशल मीडिया करियर को लेकर अभी ज्यादा भरोसेमंद जानकारी सामने नहीं आई। यानी फिलहाल तानिया की पहचान को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया। लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है। वहीं बात करें मिस्टर फैजू की तो आप सब जानते हैं उनका नाम फैजल शेख है और वह सोशल मीडिया के जानेमाने इन्फ्लुएंसरर हैं। TikTok वीडियो से शोहरत हासिल करने के बाद उन्होंने Instagram और बाकी प्लेटफार्म पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई। वो खतरों के खिलाड़ियों और झलक दिखलाजा जैसे रियलिटी शोज़ में भी नजर आ चुके हैं।
फिलहाल तो शादी की फोटो सामने आने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके साथ ही भर-भर कर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। फिलहाल इस शादी की सबसे खास बात यह है कि निकाह मदीना में हुआ और तानिया का नाम भी चर्चा में आ गया।