से हुई मशहूर एक्टर की । अफेयर के चलते टूटी पहली शादी। दूसरी बीवी ने भी कर लिया था । जेल जाने के चलते डूब गया करियर। को लेकर कर दी थी भविष्यवाणी। कंट्रोवर्सी से भरी रही इस हीरो की जिंदगी। दो शादियां, अफेयर, पत्नी की , जेल और आखिर में ऐसी जिसकी उन्होंने खुद इच्छा जताई थी। यह सब सुनकर शायद आपको भी झटका लग गया होगा, लेकिन यह एकदम सच है।
यहां हम बात कर रहे हैं 70ज के मशहूर एक्टर नवीन निश्चिल की। एक ऐसा स्टार जिसने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म से की थी, लेकिन पर्सनल लाइफ कंट्रोवर्सीज से भरी रही। साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म सावन भादो से नवीन निश्चिल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरहिट रही और वह रातोंरात स्टार बन गए। उस दौर में उन्हें धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों का कंपटीशन माना जाता था।
अपनी स्मार्ट पर्सनालिटी और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। लेकिन जितनी चमक उनकी प्रोफेशनल लाइफ में थी उतनी ही उथल-पुथल उनकी पर्सनल लाइफ में थी। नवीन की पहली शादी नीलू कपूर से हुई थी, जो फिल्म मेकर शेखर कपूर की बहन और देववानंद की भतीजी लगती थी। दोनों की शादी अच्छी चल रही थी लेकिन फिर एक्ट्रेस पद्मिनी कपीला के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी। कहा जाता है इसी वजह से उनकी पहली शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1996 में नवीन ने गीतांजलि से दूसरी शादी की लेकिन किस्मत ने यहां भी उनका साथ नहीं दिया।
साल 2006 में गीतांजलि ने आत्महत्या कर ली थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि अपने सुसाइड नोट में उन्होंने नवीन और उनके भाई प्रवीण पर मेंटल हरासमेंट का आरोप लगाया था। कहा जाता है इसके बाद उन्हें पहले जैसा काम नहीं मिला और उनका करियर भी धीरे-धीरे डाउनफॉल में चला गया। बता दें 19 मार्च 2011 को नवीन निश्चल मुंबई से पुणे जा रहे थे। सफर के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा।
उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। महज 64 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी को लेकर एक और बात अक्सर कही जाती है। करीबी लोगों के मुताबिक नवीन निश्चल हमेशा यही कहा करते थे कि वह लंबी बीमारी नहीं चाहते थे।
उनकी इच्छा थी कि उन्हें ऐसी मिले जिसमें ज्यादा तकलीफ ना हो और किसी पर बोझ भी ना बनना पड़े। इत्तेफाक देखिए। उन्हें अचानक आया और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया था। इसलिए कई लोग कहते हैं कि उन्हें वैसी ही मौत मिली जैसी वह चाहते थे। नवीन निश्चल ने अपने एक्टिंग टैलेंट से लाखों दिल जीते थे। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लगातार विवादों दर्द और स्ट्रगल से घिरी रही।
एक ऐसा सुपरस्टार जिसने सुपर सक्सेस भी देखा और जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर भी। शायद यही वजह है कि आज भी उनका नाम सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि उनकी उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी के लिए भी याद किया जाता है। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया। देख भाई देख आशीर्वाद, चूड़ियां और कहता है दिल जैसे कई मशहूर शोज़ में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं।