Cli

अमिताभ के ‘ससुराल’ में ‘टेंशन’! जया बच्चन की मा इंदिरा की बिगड़ी तबीयत!

Uncategorized

अमिताभ बच्चन की ससुराल में तनाव। इधर बिग बी को मिलने वाली धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उधर जया बच्चन की मां इंदिरा अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। 95 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी का भोपाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्या बच्चन परिवार घर की बुजुर्ग से मिलने भोपाल जाएगा? जी हां, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार से एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है।

एक तरफ अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। बुधवार, 12 नवंबर को बिग बी के प्रतिष्ठित बंगले ‘जलसा’ को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। दूसरी तरफ घर की बुजुर्ग इंदिरा भादुड़ी की बिगड़ती तबीयत की खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है। जी हां, बिग बी की ससुराल में सब कुछ ठीक नहीं है। जानकारी के मुताबिक, उनकी सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी बीमार पड़ गई हैं।

95 साल की उम्र में इंदिरा भादुड़ी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।सबसे पहले आपको बता दें कि जया बच्चन की मां और मेगास्टार अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहती हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा भादुड़ी पिछले कुछ समय से एलर्जी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि एलर्जी की समस्या ने उन्हें पहले भी समय-समय पर परेशान किया है। लेकिन इस बार तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इंदिरा भादुड़ी को भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस मुश्किल समय में राहत की खबर यह है कि इलाज के बाद उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि डॉक्टर उनकी रिकवरी देखने के बाद ही डिस्चार्ज करने का फैसला लेंगे।आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई हो। अक्टूबर 2024 में भी उनकी सेहत को लेकर अचानक चिंता बढ़ गई थी

। उस वक्त जया अपने बेटे अभिषेक के साथ मां का हालचाल जानने भोपाल पहुंची थीं। इतना ही नहीं, उस समय सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें भी फैल गई थीं। जिसके बाद परिवार ने इन खबरों का खंडन किया था और नाराजगी भी जताई थी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरा भादुड़ी को अपनी बेटी जया और दामाद अमिताभ से बहुत लगाव है। बिग बी का अपनी सास के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। वहीं, अभिषेक और श्वेता का भी अपनी नानी के साथ काफी करीबी रिश्ता है। फरवरी 2020 में अमिताभ बच्चन अपनी सास इंदिरा भादुड़ी के 90वें जन्मदिन के लिए पूरे परिवार के साथ भोपाल पहुंचे थे। उस खास जश्न में जया बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या, श्वेता और आराध्या मौजूद थे।भादुड़ी परिवार की बात करें तो जया तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहनें रीता वर्मा और नीता रॉस हैं। रीता की शादी अभिनेता राजीव वर्मा से हुई है, जबकि नीता के पति का नाम हॉवर्ड रॉस है। दोनों बहनें भोपाल में ही रहती हैं। इसका मतलब है कि इंदिरा भादुड़ी का पूरा परिवार भोपाल में ही बसा हुआ है।ब्यूरो रिपोर्ट E24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *