संजय दत्त को शादी में मिला धोखा। बीवी का मंत्री संग रहा अफेयर। एक्टर को रास्ते से हटाने की बीवी ने रची खूनी साजिश। पंडित ने खोला संजू की जिंदगी का खौफनाक राज। सुनने में यह किस्सा किसी बॉलीवुड मसाला फिल्म की स्क्रिप्ट लग रहा होगा। लेकिन यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की जिंदगी का सच है। वो सच जिसका सीधा कनेक्शन संजय के पिछले जन्म और इस जन्म के दुख दर्द से जुड़ा हुआ है। जिसे खुद संजू बाबा ने दुनिया के सामने बयान किया था। दरअसल संजय दत्त ने साल 2005 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में अपनी जिंदगी से जुड़ा यह अजीबोगरीब किस्सा सुनाया था जो कि अब 21 साल बाद एक बार फिर चर्चा में है।
शो में संजू बाबा ने खुलासा किया था कि एक बार उनके एक दोस्त ने उन्हें एक ऐसे गांव जाने की सलाह दी थी जहां इंसान के अंगूठे के निशान से उसका ताड़पत्र यानी कि पत्ता खोदा जाता है। मान्यता है कि इन पत्तों में इंसान के पिछले जन्म का लेखा-जोखा दर्ज होता है। संजय ने शो में बताया कि जब वहां उनका पत्ता खोजा गया तो पंडित ने उन्हें उनके माता-पिता के नाम तक बता दिए। पिता का नाम बलराज दत्त बताया जबकि मां का नाम फातिमा हुसैन बताया गया।
संजय ने कहा कि वह तब हैरान रह गए थे क्योंकि उनके माता-पिता के यह असली नाम थे। लेकिन इन नामों से वह पहचाने नहीं जाते थे। और इसके बाद पंडित ने जो आगे कहानी सुनाई उसने संजू बाबा को और भी ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया। पंडित के मुताबिक पिछले जन्म में संजयदत्त अशोक वंश के एक राजा थे। वो भगवान शिव के परम भक्त थे। लेकिन उनकी जिंदगी में तब तूफान आ गया जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का उनके ही एक मंत्री के साथ अफेयर चल रहा [संगीत] है। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तब राजा को रास्ते से हटाने की साजिश भी रची थी। उन्हें एक ऐसे युद्ध में भेज दिया गया जहां से उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन शायद किस्मत को तब कुछ और मंजूर था।
राजा युद्ध में मारे जाने की बजाय जीत कर वापस लौट आए। घर पहुंचने पर उन्हें अपनी पत्नी और मंत्री की सच्चाई पता चली। इसके बाद गुस्से में उन्होंने दोनों का कत्ल कर दिया। पत्नी और मंत्री की हत्या के बाद राजा ने राजपाट छोड़ दिया और जंगलों में चले गए। वहां उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया और भूखे रहकर अपने प्राण त्याग दिए। अब संजू बाबा के मुताबिक उन्होंने पंडित की बातों को अपने कर्मों से जोड़कर देखा। उनका मानना था कि पिछले जन्म में किए गए अच्छे कर्मों की वजह से उन्हें इस जन्म में एक अच्छा परिवार और शानदार करियर मिला।
लेकिन पिछले जन्म में की गई हत्याओं का हिसाब भी उन्हें इस जन्म में चुकाना पड़ रहा है। वैसे अगर संजय दत्त की असल जिंदगी पर नजर डालें तो उनकी जिंदगी भी किसी उतार-चढ़ाव भरी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। महज 22 साल की उम्र में मां नरगिस को खोने का दर्द, नशे की लत से जंग। 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े आर्म्स एक्ट केस में गिरफ्तारी और फिर जेल की सजा। संजू बाबा ने जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे हैं। साल 2020 में उन्हें फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझना पड़ा था। संजू का मानना है कि शायद यह उनके पिछले जन्मों के कर्मों का ही फल है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2