दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़। एक्ट्रेस के पति का हुआ निधन। बेटी के बाद पति ने भी छोड़ा साथ। अकेले रह गई मौसमी चटर्जी। परिवार में छाया मातम। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। जयंत ने 12 नवंबर 2026 गुरुवार को आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद से मौसमी बुरी तरह से टूट गई हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम छाया हुआ है।
बताया जा रहा है कि उम्र से जुड़ी परेशानियों के कारण जयंत लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं उनके निधन की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज [संगीत] के अध्यक्ष बीए एन तिवारी ने की है। हालांकि निधन के बाद परिवार की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जयंत के अंतिम संस्कार की भी जानकारी फिलहाल मीडिया के साथ शेयर नहीं की गई है। बता दें कि जयंत मुखर्जी फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम थे।
उन्होंने मजाक, दो लड़के, दोनों कड़के, बीवी और मकान जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। मजाक और दो लड़के दोनों कड़के में मौसमी चैटर्जी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी। इतना ही नहीं जयंत ने 1992 में टीवी शो तलाश का भी निर्माण किया था। फिल्मों और टीवी शोज़ के अलावा जयंत मुखर्जी का म्यूजिक से भी गहरा लगाव था। वो फेमस संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे।
अपने पिता से उन्हें संगीत विरासत में मिली। संगीत में रुचि होने के कारण उन्होंने बीवी और मकान में म्यूजिक दिया। वहीं मौसमी और जयंत को लेकर बात करें तो दोनों ने इस साल 1972 में शादी की। जिस दौरान मौसमी ने जयंत से शादी की वो उस वक्त महज 15 साल की थी। वो 10वीं क्लास में पढ़ती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि मौसमी ने अपनी मौसी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कम उम्र में शादी की थी।
हालांकि अक्सर देखा गया है कि एक्ट्रेसेस का करियर उस दौर में शादी के बाद खत्म हो जाता था। लेकिन मौसमी ने इस बात को गलत साबित किया और 70-80 के दशक में वह बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेसेस में शामिल हुई। कपल की दो बेटियां पायल और मेघा मुखर्जी थी। मौसमी की बेटी को लेकर बात करें तो मेघा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मेघा, रेडियो, रुसलान और ऐसा क्यों होता है जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं। हालांकि पायल मुखर्जी 13 दिसंबर 2019 को महज 45 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। वो लंबे वक्त से कोमा में रही। बेटी के जाने के बाद मौसमी और जैन टूट गए थे। अब जयंत भी दुनिया को छोड़ गए हैं। वहीं पायल और जयंत के जाने के बाद मौसमी और मेघा अकेले रह गई हैं। वहीं जयंत के निधन और अंतिम संस्कार को लेकर परिवार ने किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। जयंत के निधन के बाद इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही फैंस भी इस पर दुख जता रहे हैं।